फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Deputy CM inspected biogas plant in Gulara

Jhansi News: डिप्टी सीएम ने गुलारा में बायोगैस प्लांट का किया निरीक्षण

Sun, 09 Apr 2023 11:25 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM inspected biogas plant in Gulara
झांसी। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को बड़ागांव के गुलारा में बायोगैस प्लांट का निरीक्षण किया। डीपीआरओ जेआर गौतम ने बताया कि ये प्लांट 45 क्यूबिक मीटर की क्षमता वाला है। लगभग 900 किलोग्राम गोबर के माध्यम से प्रतिदिन 56 यूनिट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। 27 किलो एलपीजी गैस का उत्पादन भी प्रतिदिन हो रहा है। डिप्टी सीएम ने अन्य स्थानों पर भी प्लांट लगाने के निर्देश दिए। गो आश्रय स्थल के इंतजामों का भी निरीक्षण किया। गाय को टीका लगाते हुए उन्होंने गुड़ खिलाया। इसके बाद चिरगांव के आंगनबाड़ी केंद्र गुलारा का उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने छह माह के बच्चों सुशांत, उदम को खीर खिलाकर अन्न प्राशन किया। सभी को पोषण पोटली भी दी। बच्चों से उनका नाम पूछा, अक्षर ज्ञान की भी जानकारी ली। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गुलारा पाइप पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि परियोजना समय से पूरी हो।
विज्ञापन


झूठे मुकदमे में फंसाया गया, निष्पक्ष जांच हो
झांसी। गुरसराय निवासी अमन गोस्वामी ने डिप्टी सीएम से मुलाकात की और खुद को एससी-एसटी के झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इस मुकदमे में उसके भाई को भी झूठा फंसाया गया है। जबकि, जिस समय और स्थान की घटना बताई जा रही, उसी समय उसका भाई दूसरी जगह था। सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी हैं। डिप्टी सीएम ने महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा से इस प्रकरण की जानकारी करके उन्हें जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


कर्मचारी बोले-साल भर से नहीं मिला मानदेय
झांसी। मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने कोरोना महामारी के दौरान दिसंबर 2021 से अप्रैल 2022 तक का बकाया मानदेय भुगतान कराने की मांग स्वास्थ्य मंत्री से की। कर्मचारियों ने उन्हें प्रार्थनापत्र देकर कहा कि उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं मगर एक साल बीतने के बाद भी उन्हे मानदेय नहीं मिला। कई बार डीएम और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed