{"_id":"6161ef2d8ebc3e626d1aea9b","slug":"dengue-kit-finished-in-district-hospital-jhansi-news-jhs206262214","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में डेंगू की किट खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में डेंगू की किट खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिला अस्पताल में डेंगू की जांच की किट खत्म हो गई है। इस कारण ओपीडी में दिखाने आ रहे 50 मरीजों को रोजाना बिना जांच कराए ही लौटना पड़ रहा है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि है तीन दिनों में किट मिलने की उम्मीद है।
डेंगू के सीजन में लगातार मरीज सामने आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों से लेकर नर्सिंगहोमों तक में वायरल, डेंगू के मरीजों की भरमार है। बुखार आने पर तुरंत मरीज डेंगू की भी जांच कराता है। कुछ समय पहले स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिला अस्पताल को डेंगू की जांच के लिए एनएस-1 किट उपलब्ध कराई गई थीं। जो अब खत्म हो गई हैं। ऐसे में ओपीडी में दिखाने आने वाले मरीजों की सीबीसी जांच में प्लेटलेट्स कम होने पर एनएस-1 किट से डेंगू की जांच नहीं हो पा रही है। इस कारण रोजाना 50 मरीजों को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ रहा है। इस मामले में अस्पताल के सीएमएस डॉ. अतुल गुप्ता का कहना है कि जिस मरीज की सीबीसी जांच में प्लेटलेट्स काफी कम हो जाती है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लेते हैं। फिर वहां से डेंगू जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैंपल भेज देते हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को किट की मांग भेजी गई है। तीन दिनों में किट मिलने की संभावना है।