{"_id":"5642177b5a4e5274cc5397ff5ff09dea","slug":"dengu-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार और मरीज डेंगू पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार और मरीज डेंगू पॉजिटिव
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sun, 27 Sep 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड समेत आसपास के जनपदों के चार और मरीजों में डेंगू होने की
विज्ञापन
पुष्टि हुई है। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि बीते पंद्रह दिनों से झांसी व आसपास के जनपदों में डेंगू का दंश तेजी से फैलता जा रहा है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सौंपी गई रिपोर्ट में बताया गया कि दतिया, हमीरपुर, महोबा व झांसी के डिगारा क्षेत्र निवासी एक- एक मरीज में एलाइजा जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हो गई है। सभी मरीजों का चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। इसके अलावा डेंगू की आशंका होने पर दो और मरीजों को भर्ती कर लिया गया है। उनका भी जल्द एलाइजा टेस्ट होगा।
वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुमार यादव का कहना है कि अन्य जनपदों के मुकाबले झांसी में डेंगू का प्रकोप काफी कम है। जहां-जहां पर डेंगू के संभावित मरीज मिल रहे हैं, टीमें भेजकर वहां जांच करवाई जा रही है। इसके अलावा नगर निगम की टीम के साथ मलेरिया विभाग के कर्मचारी लगातार वार्डों में जाकर फागिंग अभियान चला रहे हैं।