फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Administration alert due to dengue attack, teams of Municipal Corporation and Health Department entered the field

डेंगू के हमले से प्रशासन सतर्क, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मैदान में उतरी

Mon, 06 Sep 2021 10:12 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 06 Sep 2021 10:12 AM IST
सार

कोरोना के बाद अब जिले में डेंगू और वायरल से हालात बिगड़ने शुरू हो गए हैं। एक साथ डेंगू के 17 नए मरीज सामने आने के बाद हड़कंप की स्थिति है। इसी बीच, दो बच्चों की हालत भी डेंगू से बिगड़ गई है। जबकि, बुखार से कराह रहे दो मरीज भी गंभीर हैं। हालात संभालने के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें उतर गई हैं।

 

विज्ञापन
Administration alert due to dengue attack, teams of Municipal Corporation and Health Department entered the field
तिलयानी बजरिया में सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने टीम के साथ डेंगू के लार्वा की जांच की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के बाद अब डेंगू का हमला तेज हो गया है। डेंगू के मद्देनजर भी झांसी संवेदनशील जिलों में आ गया है। मौजूदा समय में डेंगू के मरीजों की संख्या 30 हो गई है। शहर से लेकर गांव तक में डेंगू के मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। सबसे ज्यादा हालात शहर क्षेत्र में बिगड़ते दिख रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर तिलयानी बजरिया से डेंगू के सबसे ज्यादा मामले निकलकर सामने आए हैं। जबकि, संवेदनशील इलाकों में भी डेंगू के खूब मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमें तिलयानी बजरिया पहुंचीं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने खुद घर-घर जाकर जांच पड़ताल की। इस दौरान दो घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर महामारी एक्ट की धारा 188 के अंतर्गत नोटिस दिया गया। सीएमओ ने लोगों से बात की और उन्हें समझाया कि सभी को कोरोना के साथ मौसमी बीमारियों से बचने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। इन दिनों वायरल, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और टायफाइड सहित कई प्रकार के बुखार की आशंका बनी है। ऐसे में शुरुआती चरण में ही बुखार आने पर जांच जरूर कराएं। टीम ने क्षेत्र का सर्वे किया, जहां जल से भरे पात्रों में लार्वा मिला उनका पात्र खाली कराया गया। वहीं, जहां खाली करने की संभावना नहीं थी, तो लार्वी साइट का छिड़काव कराया गया। नगर पालिका कर्मियों ने क्षेत्र की सफाई की। दो घरों में लार्वा मिलने पर धारा 188 के तहत नोटिस दिया गया। इस दौरान जेडी हेल्थ डॉ. रेखा रानी, महामारी विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा, विज्ञान शास्त्री डॉ. रविदास मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, जिला अस्पताल में वायरल के दो मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर के मुताबिक शहर की रहने वाली बुखार से पीड़ित एक महिला का हीमोग्लोबिन कम हो गया है। जबकि, चिरगांव की एक युवती आईजीएम जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिला अस्पताल में भर्ती की गई है। उसकी भी प्लेटलेट्स कम हो गई है। डेंगू की एलाइजा जांच के लिए सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इसके अलावा मरीजों की लगातार बढ़ रही तादाद की वजह से मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में कुछ बेड और डलवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के संवेदनशील क्षेत्र
महानगर में अब डेंगू के संवेदनशील क्षेत्रों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इसमें आवास विकास, महाराणा प्रताप नगर और डड़ियापुरा का नाम जुड़ गया है जबकि, नगरा और नई बस्ती संवेदनशील इलाकों की सूची से हटा दिए गए हैं। वहीं लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है। पिछले दस सालों के आंकड़ों को देखें तो झांसी में वर्ष 2018 में डेंगू के सर्वाधिक 288 मामले सामने आए थे। तब शहर में शिवाजी नगर, तालपुरा, खुशीपुरा, नगरा, नई बस्ती, हसारी डेंगू के संवेदनशील क्षेत्र घोषित किए गए थे। इसके बाद से लगातार इन्हीं इलाकों में डेंगू के लगभग 50 प्रतिशत मामले सामने आते रहे। मगर अब मलेरिया विभाग ने संवेदनशील इलाकों में बदलाव किया है।

मेडिकल में डलवाए गए बेड
वायरल के मरीजों से मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में वार्ड खचाखच भर गए हैं। दूसरे जनपदों के मरीज भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए जा रहे हैं। इसके चलते मेडिसिन विभाग के अंतिम छोर में भी बेड डलवाए गए हैं। बाथरूम के पास होने के चलते ये इलाका अभी तक खाली पड़ा हुआ था। मगर मरीजों की लगातार बढ़ती तादाद की वजह से अब बेडों की संख्या में इजाफा किया गया है।

 

जहां-जहां डेंगू के मरीज मिल रहे हैं वहां नगर निगम के साथ फॉगिंग, लार्वी साइट का छिड़काव किया जा रहा है। मुनादी कराई जा रही है कि लोग घरों में पात्रों को ढककर रखें। यदि किसी में पानी भर जा रहा है तो उसे तुरंत हटा दें। इसके अलावा डेंगू के लक्षण सामने आने पर तुरंत जांच कराएं। अस्पतालों में इलाज के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। - डॉ. अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed