फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   demand money to ayushman patient

नर्सिंगहोम ने आयुष्मान रोगी से मांगे तीस हजार

Thu, 07 Nov 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
demand money to ayushman patient
नर्सिंगहोम ने आयुष्मान रोगी से मांगे तीस हजार
विज्ञापन

झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के प्रति निजी नर्सिंगहोमों की बेरुखी अभी भी जारी है। शहर में एक और मामला सामने आया है, जिसमें निजी अस्पताल ने आयुष्मान योजना के पात्र रोगी से आंखों का ऑपरेशन करने के एवज में तीस हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने सीएमओ से मामले की शिकायत की है। सीएमओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
गरौठा के रामनगर निवासी प्रदीप कुमार अपनी मां शीला देवी की आंख दिखाने के लिए मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक नर्सिंगहोम लेकर गए थे। जांच के बाद डॉक्टर ने आंख का ऑपरेशन कराने को कहा। प्रदीप ने खुद को आयुष्मान भारत योजना का पात्र बताते हुए गोल्डन कार्ड दिखाया। प्रदीप का कहना है कि डॉक्टर ने गोल्डन कार्ड अपने पास रख लिया और कहा कि स्वीकृति मिलने के बाद फोन करके बुलाएंगे। इस पर प्रदीप अपनी मां को लेकर वापस घर आ गए। प्रदीप के मुताबिक सोमवार को उनके पास डॉक्टर का फोन आया और मंगलवार को सुबह दस बजे तक नर्सिंगहोम आकर मिलने को कहा। मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर अपनी मां को दिखाया तो उनसे 200 रुपये फीस ली गई। डॉक्टर ने जांच करवाने के बाद एक कक्ष में आने को कहा। कक्ष में पहुंचने पर डॉक्टर ने कहा कि ऑपरेशन कराने पर तीस हजार रुपये लगेंगे। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज नहीं हो पाएगा। इसके बाद वह बिना इलाज कराए ही लौट गए।
विज्ञापन

पीड़ित का आज ही शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। योजना के नोडल अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो सीधे नर्सिंगहोम का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। - डॉ. सुशील प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed