फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Demand for operation of roadways buses; memorandum submitted to MP.

Jhansi News: रोडवेज बसों के संचालन की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन

Tue, 15 Sep 2026 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Demand for operation of roadways buses; memorandum submitted to MP.
टोड़ीफतेहपुर। क्षेत्र में पूर्व में संचालित उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की दो रोडवेज बसों का संचालन बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा को ज्ञापन सौंपकर बंद बसों का पुनः संचालन कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन




ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में झांसी से टहरौली होते हुए टोड़ी फतेहपुर के रास्ते लखनऊ तथा दूसरी बस झांसी से टहरौली, टोड़ी फतेहपुर होते हुए मऊरानीपुर से राठ के लिए संचालित की गई थी। कुछ माह चलने के बाद दोनों बसों का संचालन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन




क्षेत्रवासियों का कहना है कि उक्त मार्ग से दर्जनों दूरदराज के गांव जुड़े हुए हैं। रोडवेज बसों के संचालन से ग्रामीणों को कम किराए में सुविधाजनक यात्रा के साथ ही समय से अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत मिलती थी। बसें बंद होने के बाद लोगों को मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। साथ ही समय पर गंतव्य तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सांसद से जनहित में दोनों बंद रोडवेज बसों का पुनः संचालन कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कराने की मांग की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी सुनील लोधी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed