फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   deepak

प्रवर्तन निदेशालय में दर्ज होंगे पूर्व विधायक दीपनारायण के बयान

Wed, 19 Oct 2022 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
deepak
झांसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जेल में बंद गरौठा के पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव के आय से अधिक संपत्ति के मामले में बयान दर्ज करेगा। इसके लिए पूर्व विधायक को झांसी से ईडी की प्रयागराज यूनिट ले जाया जाएगा। इसे लेकर ईडी की ओर से पूर्व विधायक को समन जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के मामले में पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव 26 सितंबर से जेल में बंद हैं। इस मामले में उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि, इससे पहले 30 जुलाई को विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज किया था। विजिलेंस की जांच में विधायक का खर्च आय से 23.02 करोड़ रुपये अधिक पाया गया था। इस मुकदमे की जांच विजिलेंस की कानपुर यूनिट द्वारा की जा रही है। इसी मुकदमे के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय की प्रयागराज यूनिट ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद ईडी की ओर से आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। ईडी ने दीपनारायण को समन जारी कर दिए हैं। अब उनके बयान दर्ज करने की तैयारी है। इसके लिए अगले माह नवंबर में दीपनारायण को जेल से प्रयागराज ले जाया जाएगा। ईडी द्वारा जल्द इसकी तिथि तय कर स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed