फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   deepak 23 car kurk

Jhansi News: दीपनारायण की 23 गाड़ियां हुईं कुर्क, बरामद हुई सिर्फ एक, 22 को ढूंढ रही पुलिस

Fri, 06 Jan 2023 11:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
deepak 23 car kurk
झांसी। जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव उर्फ दीपक की 23 गाड़ियां कुर्क की गईं हैं। हालांकि, इनमें से बरामद सिर्फ एक ही हो पाई है। बाकी 22 गाड़ियों की तलाश पुलिस कर रही है। इनमें सभी महंगी गाड़ियां हैं। बताया जा रहा है कि जब प्रशासन कार्रवाई करने के लिए जा रहा था तब यह सूचना लीक हो गई थी और परिजनों ने संपत्ति कुर्क होने से पहले ही सभी गाड़ियां हटा ली थीं।
विज्ञापन

गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव 27 सितंबर से जेल में बंद हैं। मंगलवार को पुलिस ने उनकी 237 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। इसमें उनकी कोठी, कॉलोनी व जमीनों के अलावा 23 गाड़ियां भी शामिल थीं। हालांकि, तब बरामद सिर्फ एक कार पजेरो ही हो पाई थी। बाकी 22 गाड़ियों की अभी तलाश की जा रही है। इनमें दो बीएमडब्ल्यू, दो फॉर्च्यूनर, एक मर्सिडीज, एक ऑडी व रेंज रोवर जैसी मंहगी गाड़ियों के अलावा जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर भी हैं। इन गाड़ियों की कीमत छह करोड़ से अधिक आंकी गई है। यह गाड़ियां पूर्व विधायक, उनके परिजनों व कंपनी के नाम से संभागीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

दीपनारायण सिंह यादव उर्फ दीपक की 23 गाड़ियां कुर्क की गईं हैं। इनमें से एक गाड़ी बरामद हुई है। बाकी 22 वाहनों की तलाश की जा रही है। इन गाड़ियों का संचालन होते पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। - राजेश एस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी जेल से हो सकता है ट्रांसफर
झांसी। सपा मुखिया अखिलेश यादव के दौरे के बाद से पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव पर प्रशासन और पुलिस का शिकंजा और भी कड़ा हो गया है। अखिलेश के दौरे के एक सप्ताह बाद उनकी दो बार संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। इसके अलावा अब उनका झांसी जेल से ट्रांसफर किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी इस बारे में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

अन्य जिलों में भी खोजी जा रही हैं संपत्तियां
झांसी। दीपनारायण सिंह यादव की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई अब तक झांसी जनपद में ही की गई है। लेकिन अब पूरे प्रदेश में उनकी संपत्तियों की पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में सब रजिस्ट्रार कार्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं। खासतौर पर लखनऊ और नोएडा में पड़ताल जारी है। सब रजिस्ट्रार झांसी द्वितीय विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संपत्तियों की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed