फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Deen dayal park condition bad

दीनदयाल पार्क में फव्वारे पड़े खराब, कूड़े के लगे ढेर

Thu, 24 Dec 2020 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Deen dayal park condition bad
झांसी। नगर निगम महानगर में पार्कों की दुर्दशा सुधारने के लिए कवायदें कर रहा है, लेकिन दीनदयाल पार्क का हाल खराब है। आलम यह है कि पार्क में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं और फव्वारे खराब पड़े हैं। साथ ही बच्चों के लिए न तो झूलों का इंतजाम है और लोगों के बैठने के लिए लगी सीटें तक टूट गई हैं। स्थानीय लोग कई बार नगर निगम को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

महानगर के आवास विकास कॉलोनी के बी ब्लॉक में बना दीनदयाल पार्क अव्यवस्थाओं का शिकार हो गया है। लोगों का कहना है कि पार्क में सफाई कर्मचारियों ने अपनी झोपड़ी बनाकर कब्जा कर रखा है। पार्क में पूरे दिन सफाई कर्मचारी रहते हैं, लेकिन पार्क में सफाई ही नहीं होती। इसके साथ ही पार्क के अंदर कूड़े की गाड़ियां खड़ी की जाती हैं। वहीं दो साल पहले पार्क में सोलर पैनल लगवाया गया था, लेकिन आज तक सोलर पैनल में बैटरी का इंतजाम नहीं किया गया। इसके चलते बिजली का उत्पादन भी बंद है। पार्क में लगी लाइटों को बंद करा दिया जाता है। रात में पार्क में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का आना जाना रहता है। फु टपाथ को भी संकरा कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि बैठने की कुर्सियां टूटी पड़ी हैं। लोगों ने नगर निगम अधिकारियों से पार्क की बदहाली को सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

पार्क बना था, तो उम्मीद थी कि बच्चों के खेलने और बुजुर्गों को राहत मिलेगी। लेकिन पार्क अव्यवस्थाओं का शिकार हो गया है। - संजय सिंह
पार्क में सफाई कर्मचारियों ने झोपड़ी बना रखी है। यहां पर कभी सफाई नहीं होती। कूड़ेदान तक टूटे पड़े हैं। बहुत दिक्कत है। - डीपी सोनी
पार्क में बैठने के लिए लगाई गई सीटें टूटी पड़ी हैं। कई बार नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई नहीं सुन रहा। - एके श्रीवास्तव
शाम को पार्क में अराजकतत्व घूमते हैं। पार्क में रात के वक्त महिलाएं और बच्चे जाने से कतराती हैं। इसकी व्यवस्था सुधरनी चाहिए। - रामबाबू शर्मा
पार्क में सोलर पैनल में बैटरी नहीं लगाई गई है। इसके चलते सोलर पैनल का उपयोग नहीं हो पा रहा है। इसको ठीक कराया जाए। - अनिल वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed