फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   decrease post due to corona

चिट्ठी व पार्सल की बुकिंग में आई 75 फीसदी की कमी

Sat, 21 Mar 2020 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
decrease post due to corona
decrease post due to corona
झांसी। देश व दुनिया में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस का असर डाक विभाग पर भी पड़ा है। विभाग की ओर से भेजी जाने वाली चिट्ठी, पार्सल की बुकिंग में लगातार कमी दिखाई देने लगी है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार एक माह में लगभग 75 फीसदी असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

मंडल में झांसी, ललितपुर व जालौन में कुल तीन प्रधान डाकघर, 75 उप डाकघर व 534 शाखा डाकघर मिलकार कुल 612 डाकघर हैं। जिनमें लगभग 1400 कर्मचारी कार्यरत है। इनमें से 800 कर्मचारी सीधे जनता के संपर्क में रहते हैं। लेकिन देश भर में कोरोना वायरस के कहर के चलते लोगों ने डाक विभाग से भी दूरी बना ली है। जिसका सीधा असर विभाग पर पड़ा है। विभाग की ओर से भेजी जाने वाली चिट्ठी व पार्सल की बुकिंग पर लगभग 75 फीसदी का असर पड़ा है। इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि कोरोना के खौफ के चलते लोगों ने चिट्ठी व पार्सल भेजने से दूरी बना ली है। जिसके चलते लगभग 75 फीसदी कमी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed