{"_id":"5d17c4af8ebc3e3cef21353b","slug":"decease-gold-purchesing-jhansi-news-jhs1424723158","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदने की बजाय बेचने आ रहे है लोग गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदने की बजाय बेचने आ रहे है लोग गहने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अमेरिका-ईरान की तनातनी ने सराफा कारोबारियों के माथे पर बल ला दिया है। लगभग चार साल बाद सोना के भाव प्रति दस ग्राम 34 हजार रुपये से अधिक पहुंच गया है। ऐसे में लोग सोना कम खरीद रहे हैं, जबकि अपने पास रखे जेवर बेचने आ रहे हैं। सराफा कारोबारियों के अनुसार सोना के भाव में और तेजी आ सकती है।
शादी के मौसम में जो लोग गहने खरीदने आ रहे थे, अब वह पुराने गहने बेचने के लिए आ रहे हैं। वजह है कि पिछले कुछ दिनों में सोना 32,600 से बढ़कर वर्तमान में 34 हजार रुपये के पार पहुंच गया है। इसमें लगभग डेढ़ हजार रुपये तक की बढ़त हुई है। सीपरी सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदय सोनी के मुताबिक भाव बढ़ने से खरीद प्रक्रिया सुस्त है। लोग पुराने गहने बेचने आ रहे हैं। इससे शहर, सीपरी, सदर सहित कई इलाकोें के सराफा बाजार पर असर पड़ा है। शादी सीजन चल रहा है लेकिन ग्राहकों की दस्तक नहीं है। अमेरिका और ईरान के बीच की तनातनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना के भाव में तेजी ला दी है, जिसका असर स्थानीय बाजारों पर भी है। शहर के सराफा व्यापारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि सोना चार साल पहले 35 हजार रुपये तक पहुंचा था। इसके बाद अब पहुंच रहा है। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम भावों पर आगे भी असर डालेंगे।
लगातार बढ़ते रहे भाव
27 मई में सोना लगभग 32,680 रुपये प्रति दस ग्राम था। एक जून के बाद से सोना के भाव में व्यापक तेजी आई और यह 33 हजार रुपये पार कर गया। 21 जून के बाद इसके दाम 34 हजार रुपये से अधिक हो गए। हालांकि, बीते एक-दो दिन में इसके भावों में मामूली उतार जरूर आया है।