{"_id":"60fb24d78ebc3e58840958fc","slug":"debt-ridden-farmer-hanged-himself-jhansi-news-jhs2002464141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोड़ीफतेहपुर (झांसी) । नगर पंचायत टोड़ ीफ तेहपुर के मोहल्ला फतेहपुर निवासी किसान ओमप्रकाश गुप्ता (53 वर्ष) ने अपने ही खेत पर शीशम के पेड़ पर रस्सी का फं दा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक किसान पर केसीसी का करीब तीन लाख रुपये का कर्ज था।
ओमप्रकाश ने पंजाब नेशनल बैंक टोड़ीफ तेहपुर से तीन लाख रुपये का ऋण लिया था। इसका काफी ब्याज भी बकाया हो गया था। इसी चिंता से ओमप्रकाश परेशान रहते थे। इधर, पैसा न होने के कारण खेतों की बुवाई के लिए इस बार बीज का इंतजाम नहीं हो सका, जिससे पूरी जमीन खाली पड़ी हुई है। किसान ओमप्रकाश ने शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे अपने खेत पर लगे शीशम के पेड़ से रस्सी का फं दा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मृतक के छोटे भाई प्रेम नारायण गुप्ता ने थानाध्यक्ष टोड़ीफ तेहपुर को दी। सूचना पाकर मौके पर जाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मऊरानीपुर भेज दिया है।
किसान की आत्महत्या का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। लेखपाल को भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी तथा मृतक किसान के परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी।
राजकुमार, उपजिलाधिकारी टहरौली