{"_id":"6942c9e13e80eb73eb086e3e","slug":"debt-burden-the-real-reason-for-rising-expenses-a-race-for-show-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Financial News: खर्च बढ़ने की असली वजह...दिखावे की दौड़, इस तरह करें बचत ताे नहीं आएगी वित्तीय समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Financial News: खर्च बढ़ने की असली वजह...दिखावे की दौड़, इस तरह करें बचत ताे नहीं आएगी वित्तीय समस्या
Wed, 17 Dec 2025 08:54 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 17 Dec 2025 08:54 PM IST
सार
खर्च का सबसे बड़ा कारण है दूसरों को देखकर खर्च करने की आदत। महंगा मोबाइल, ब्रांडेड कपड़े, गाड़ी। यह सब जरूरत नहीं बल्कि सोशल प्रेशर बन चुका है।
विज्ञापन
बड़े संकट बनते छोटे घरेलू कर्ज
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट / एडोब स्टॉक
विस्तार
आज आम आदमी की सबसे बड़ी वित्तीय समस्या कम कमाई नहीं, बल्कि ज़रूरत से ज़्यादा खर्च है। एक मध्यमवर्गीय परिवार की औसत मासिक आय पंद्रह से तीस हजार के बीच रहती है, जिसमें करीब साठ से सत्तर प्रतिशत ईएमआई और घरेलू खर्च में ही चली जाती है। खर्च का सबसे बड़ा कारण है दूसरों को देखकर खर्च करने की आदत। झांसी के सीए रचित अग्रवाल बताते है कि महंगा मोबाइल, ब्रांडेड कपड़े, गाड़ी यह सब जरूरत नहीं बल्कि सोशल प्रेशर बन चुका है। भारत में आज 10 करोड़ से ज़्यादा क्रेडिट कार्ड चल रहे हैं और हर साल इसमें 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है।
छोटे बदलाव से होगी बड़ी बचत
65 प्रतिशत लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल जरूरत से ज़्यादा खर्च के लिए करते हैं। हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी ईएमआई में फंसा है। कर्जा बढ़ने या वित्तीय समस्या की वजह कम आय नहीं है बल्कि अपनी आय के हिसाब से अपने खर्चोे को संतुलित नहीं कर पाना है। मुख्य वजह है कई सारे अनावश्यक खर्च और भविष्य की कोई ठोस योजना न होना। छोटे-छोटे बदलाव से बड़ी बचत की जा सकती है।
सीए रचित अग्रवाल की बचत को लेकर राय...