फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Death sentence should be given to the killers of Kanhaiya

कन्हैया के हत्यारों को दी जाए फांसी की सजा

Sat, 02 Jul 2022 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Death sentence should be given to the killers of Kanhaiya
झांसी। शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल व बुंदेलखंड फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से उदयपुर में व्यापारी की नृशंस हत्या के विरोध में जुलूस निकला गया। हत्यारों को फांसी देने की मांग करते हुए उनका पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के युवा प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र सोनी के नेतृत्व में जीवनशाह से इलाइट चौराहे तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया। इस दौरान युवा महानगर अध्यक्ष मनोज रेजा ने कहा कि केंद्र सरकार को राजस्थान सरकार बर्खास्त कर देनी चाहिए। जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए। जुलूस का संचालन अनूप जैन व अशोक अग्रवाल ने किया। इस मौके पर जिला चेयरमैन अशोक जैन, जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, अनुज मुड़िया, प्रदीप त्रिपाठी, आदर्श गुप्ता, बंटी सोनी, हेमंत ठाकुर, अशोक सरवरिया, राजीव दुबे, अशोक साहू, हरी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर, संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप सरावगी ने कहा कि कन्हैया हत्याकांड के आरोपियों को तत्काल फांसी की सजा देते हुए राजस्थान सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। वहीं, रुद्र महासेना ने हत्यारों को फांसी देने की मांग करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर पंकज दत्त तिवारी, विजय महाराज, श्याम तिवारी, विशाल रायकवार, विशाल साहू, योगेश रायकवार, नरेंद्र कुशवाहा, राजा रायकवार अमित बाथम, संदीप रायकवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed