फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Death of Vice President of Jindal Company came to attend centenary celebrations dead body found in hotel 

झांसी: शताब्दी समारोह में शामिल होने आए जिंदल कंपनी के उपाध्यक्ष की मौत, होटल के कमरे में मिला शव

Tue, 21 Dec 2021 12:13 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 12:13 AM IST
सार

सदर बाजार पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से हमीरपुर के थाना बेवार के लोधीपुर गांव निवासी शंकर प्रताप सिंह (57) जिंदल कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट पद पर बेल्लारी (कर्नाटक) में तैनात हैं।

विज्ञापन
Death of Vice President of Jindal Company came to attend centenary celebrations dead body found in hotel 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जीआईसी के शताब्दी समारोह में शामिल होने आए जिंदल कंपनी के उपाध्यक्ष की अचानक मौत हो गई। उनका शव मंगलवार सुबह होटल के कमरे में मिला। वह शताब्दी समारोह में शिरकत करने के लिए बेल्लारी से झांसी आए थे।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। सदर बाजार पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से हमीरपुर के थाना बेवार के लोधीपुर गांव निवासी शंकर प्रताप सिंह (57) जिंदल कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट पद पर बेल्लारी (कर्नाटक) में तैनात हैं। शंकर प्रताप की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज से हुई थी। पुरातन छात्र होने के नाते उनको भी न्यौता मिला था। इसमें शामिल
विज्ञापन

होने के लिए शंकर प्रताप शुक्रवार को यहां अकेले आए थे। दो दिनों तक उन्होंने अपने दोस्तों संग कार्यक्रम में शिरकत की। 

रविवार रात होटल में पुरातन छात्रों की ओर से पार्टी दी गई थी। होटलकर्मियों के मुताबिक, आधी रात
को पार्टी खत्म हो जाने के बाद शंकर प्रताप अपने कमरे में वापस लौटे, लेकिन आज सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकले। होटलकर्मियों ने इंटरकाम से संपर्क करने की कोशिश की। उसका भी जवाब नहीं मिला। इसके बाद दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया। बिस्तर पर शंकर प्रताप बेहोश हाल में पड़े हुए थे। यह देखकर
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। 

थोड़ी देर में सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस उनको लेकर अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टरों ने शंकर प्रताप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनकी पत्नी सरोज एवं बेटे अनूप को सूचना दे दी। दोनों फ्लाइट से शाम को झांसी पहुंच गए। पुलिस का कहना है शंकर प्रताप को कई बीमारियां थीं। होटल के कमरे में कई दवाइयां मिली हैं। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed