{"_id":"61f7e973778f0e40943cf30b","slug":"death-of-injured-youth-after-being-crushed-by-ambulance-dead-body-handed-over-to-relatives-after-postmortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: एंबुलेंस से कुचल जाने से घायल युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: एंबुलेंस से कुचल जाने से घायल युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
Mon, 31 Jan 2022 07:21 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 31 Jan 2022 07:21 PM IST
सार
शिवपुरी के मोहारी कला निवासी गोविंद झा का पुत्र प्रकाश (40) अपने दोस्त नंदराम (42) के साथ 24 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे साइकिल से खेत की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
एंबुलेंस से कुचल जाने से घायल युवक की मौत हो गई। परिजनों ने वाहन चालक पर जानबूझ कर कुचलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
शिवपुरी के मोहारी कला निवासी गोविंद झा का पुत्र प्रकाश (40) अपने दोस्त नंदराम (42) के साथ 24 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे साइकिल से खेत की ओर जा रहा था। परिजनों का कहना है उसी समय पीछे से एक तेज रफ्तार एंबुलेंस गुजर रही थी। उसने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर
विज्ञापन
गिर पड़े। इसके बाद एंबुलेंस चालक ने गाड़ी आगे न बढ़ाकर बैक गियर लगाकर उन दोनों के ऊपर गाड़ी फिर चढ़ा दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
एंबुलेंस चालक उसके बाद वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि वह लोग एंबुलेंस चालक को नहीं पहचानते। प्रकाश एवं नंदराम काफी देर तक वहीं पर घायलावस्था में पड़े रहे। परिजनों को जानकारी हुई तब प्रकाश का भाई राजू मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से उनको महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्रकाश की नाजुक हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई, जबकि नंदराम की हालत अभी तक नाजुक बनी हुई है। प्रकाश की मौत के बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया। देर-शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन