फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Deadly cold Heart attack on 10 brain stroke on five four died in jhansi

जानलेवा ठंड: झांसी में सर्दी ने बरपाया कहर, 10 को हार्ट अटैक, पांच को पड़ा ब्रेन स्ट्रोक; चार की मौत

Fri, 06 Jan 2023 06:30 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 06 Jan 2023 06:30 AM IST
सार

मेडिकल कॉलेज में पिछले 24 घंटे में ब्रेन स्ट्रोक से पांच और हार्ट अटैक के तीन मरीज भर्ती हुए हैं। इसमें 25 वर्षीय युवती को दिल का दौरा पड़ने और 27 साल के युवक व 35 वर्षीय महिला को ब्रेन स्ट्रोक के चलते भर्ती कराया गया है। बाकी, पांच मरीजों की आयु 50 वर्ष या इससे अधिक है।

विज्ञापन
Deadly cold Heart attack on 10 brain stroke on five four died in jhansi
सर्दी का सितम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झांसी में ठंड जानलेवा होने लगी है। झांसी में पिछले 24 घंटे में 10 लोगों को हार्ट अटैक और पांच को ब्रेन स्ट्रोक पड़ा। जबकि, चार मरीजों की मौत हो गई। मरीजों का महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, लोगों का ब्लडप्रेशर भी तेजी के साथ बढ़ रहा है। यह लोग डाक्टरों से अपनी दवा की डोज बढ़वा रहे हैं।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में पिछले 24 घंटे में ब्रेन स्ट्रोक से पांच और हार्ट अटैक के तीन मरीज भर्ती हुए हैं। इसमें 25 वर्षीय युवती को दिल का दौरा पड़ने और 27 साल के युवक व 35 वर्षीय महिला को ब्रेन स्ट्रोक के चलते भर्ती कराया गया है। बाकी, पांच मरीजों की आयु 50 वर्ष या इससे अधिक है। यहां पर भर्ती 70 वर्षीय बुजुर्ग की ब्रेन स्ट्रोक की वजह से मौत हो गई। ये आंकड़े तो सिर्फ मेडिकल कॉलेज के हैं। जबकि, शहर के निजी अस्पतालों में हार्ट अटैक के सात मरीज भर्ती हुए हैं। तीन मरीजों की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई है। अस्पताल में भर्ती हुए सभी के परिजनों का कहना है कि अचानक से इन लोगों की हालत बिगड़ गई थी। पहले कभी कोई दिक्कत नहीं रही।

विज्ञापन

सर्दियों में बीपी बढ़ने से सिकुड़ती हैं नसें
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. निर्देश जैन और डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि सर्दियों में शरीर का तापमान नियंत्रित करने के लिए लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ता है। जबकि, शरीर की नसें सिकुड़ती हैं और खून का संचार धीमा हो जाता है। इससे थक्का बन जाता है। बीपी बढ़ने से खून की नस फट जाती है और ब्रेन स्ट्रोक पड़ जाता है। जिन लोगों के ह्रदय में पहले से ही ब्लॉकेज हैं। उनमें सर्दियों में नसें सिकुड़ने से ह्रदय में खून की सप्लाई बंद हो जाती है और हार्ट अटैक आ जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • पर्याप्त नींद लें, तनाव से दूर रहें।
  • धूम्रपान व शराब का सेवन न करें।
  • सर्द हवा में बाहर निकलने से बचें।
  • सुबह टहलने का समय बदलें।
  • ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक न पीएं।
  • बीपी की नियमित जांच कराएं।
  • बीपी, शुगर के मरीज दवा बंद न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed