{"_id":"623eff811fab08541d11bfc2","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-on-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Sat, 26 Mar 2022 05:44 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 26 Mar 2022 05:44 PM IST
सार
बड़ागांव प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि खेत की रखवाली करने गए युवक का सुबह पेड़ पर लटकता हुआ शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
युवक का पेड़ पर लटका मिला शव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांधीनगर में खेत की रखवाली करने गए एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने रंजिशन हत्या करके शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांधीनगर निवासी नीरज अहिरवार ने बताया कि उसका भाई परशुराम (23) रोज की तरह शुक्रवार रात में खेत में सोने गया था। सुबह परशुराम का शव खेत के पास पेड़ पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए शव को उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नीरज का कहना है परशुराम के शरीर पर चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक परशुराम को कुछ समय पहले एक लड़की ने छेड़खानी के झूठे मुकदमे में फंसा दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। पड़ोस के लोग जमीन को लेकर उससे रंजिश रखते थे। नीरज का आरोप है उन लोगों ने ही कल रात में परशुराम की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके शव को पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन