फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of a teenage girl found in a mine filled with water

Jhansi News: पानी से भरी खदान में मिली किशोरी की लाश

Thu, 21 Sep 2023 10:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenage girl found in a mine filled with water
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुधवार शाम बिजौली स्थित पानी से भरी एक खदान में किशोरी का शव उतराता मिला। किशोरी सुबह घर से लापता हो गई थी। परिजन उसको तलाश रहे थे लेकिन, उसका पता नहीं चला। शाम को उसका शव खदान में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। किशोरी वहां तक कैसे पहुंची, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत की वजह साफ हो सकेगी।

थाना प्रेमनगर के काशीनगर निवासी बलवान अहिरवार किसान हैं। परिजनों के मुताबिक सबसे छोटी बेटी प्रियंका (17) बुधवार सुबह घर से लापता हो गई। उसके लापता होने पर उसकी कई जगह तलाश की गई लेकिन, वह कहीं नहीं मिली। रिश्तेदारी में भी तलाशते रहे। शाम करीब चार बजे उसका शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पानी से भरी खदान में उतराता दिखा। क्रेशर से लौट रहे मजदूरों ने सबसे पहले उसका शव देखा। सूचना पर प्रेमनगर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को किसी तरह बाहर निकाला। जिस जगह पर शव मिला, वह वीरान इलाका है। अधिक लोगों की यहां आवाजाही नहीं होती। इस वजह से किशोरी वहां तक कैसे पहुंची, इस बारे में भी कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। प्रेमनगर पुलिस भी इस बारे में कुछ पता नहीं लगा सकी है। सीओ सदर स्नेहा तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही उसकी मौत की वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed