फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of a middle-aged man found on the roadside in Bamanua

Jhansi News: बमनुआं में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव

Fri, 21 Feb 2025 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a middle-aged man found on the roadside in Bamanua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टहरौली। थाना से एक किमी दूर ग्राम बमनुआं में मुख्य सडक के किनारे बनी खंती के पानी में तीन दिन से गायब अधेड़ की लाश सड़ी-गली हालत में उतराती मिली। घटना की खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अजय श्रोत्रिय व पुलिस बल ने लाश कब्जे में ली। साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। जानकारी करने पर पता चला कि मृतक का नाम बद्री प्रसाद रायकवार है। मृतक के सिर और गले में चोट के निशान थे, जहां से खून बह रहा था

ग्राम बमनुआं निवासी बद्री प्रसाद रायकवार (50) 16 फरवरी की सुबह आठ बजे पत्नी से मजदूरी के लिए गल्ला मंडी जाने की कहकर घर से निकला था। शाम को वापस नहीं आने पर परिजन ने बद्री की बहुत खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं लग सका। बद्री के बेटे मोहित ने बीते मंगलवार को थाना में लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह भांडेर (मध्य प्रदेश) में रहकर मजदूरी करता है। उसके पिता बद्री प्रसाद 16 फरवरी को घर से गल्ला मंडी में मजदूरी करने गए थे, जिसके बाद घर नहीं लौटे। पता करने पर आढ़तिया ने बताया कि उसके पिता दिनभर काम करने के बाद 16 फरवरी की शाम को ही मजदूरी के 750 रुपये लेकर चले गए थे। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी की तहरीर लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


मृतक के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी रामदेवी व बेटे मोहित की शादी हो चुकी है। वहीं, छोटी बेटी दुर्गा की शादी तय हो चुकी थी। उसका इसी हफ्ते फलदान देने जाना था। बद्री प्रसाद की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पत्नी उर्मिला एवं बेटे-बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र की फौरी सूचना पर पंचनामा की कार्यवाही की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed