{"_id":"63419ed1da2f7578ad235553","slug":"dead-bodies-of-three-girls-found-in-dam-in-mauranipur-of-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बांध में एक के बाद एक मिले तीन लड़कियों के शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बांध में एक के बाद एक मिले तीन लड़कियों के शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
Sat, 08 Oct 2022 09:31 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 08 Oct 2022 09:31 PM IST
सार
सपरार बांध से महज दो किलोमीटर की दूरी पर मध्य प्रदेश का टीकमगढ़ जिला है। सपरार नदी टीकमगढ़ से होते हुए यहां आती है। ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि वारदात को अंजाम मध्य प्रदेश में दिया गया और बहते हुए शव यहां आ गए।
विज्ञापन
बांध से तीन युवतियों के शव मिले
- फोटो : Social Media
विस्तार
मऊरानीपुर थाना इलाके के कुरैचा में स्थित सपरार बांध में शनिवार को एक के बाद एक तीन लड़कियों के शव मिले। इससे इलाके में सनसनी मच गई। तमाम कोशिशों के बाद भी शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हत्या कर शवों को नदी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर तकरीबन चार बजे बांध में लगभग 25 वर्षीय युवती का शव उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश कर ही रही थी कि एक के बाद एक, दो और लड़कियों के शव बांध से बरामद हो गए। इससे इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों शवों को बाहर निकाला और आसपास के इलाकों में इसकी जानकारी दी गई, लेकिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई। तीनों लड़कियों के शव हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि सपरार बांध से महज दो किलोमीटर की दूरी पर मध्य प्रदेश का टीकमगढ़ जिला है। सपरार नदी टीकमगढ़ से होते हुए यहां आती है। ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि वारदात को अंजाम मध्य प्रदेश में दिया गया और बहते हुए शव यहां आ गए। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।