{"_id":"5755d6444f1c1b081d9c5a07","slug":"dawe-hawa-hawai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावे हवा-हवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावे हवा-हवाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
garbage
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। बिजली विभाग, जल संस्थान और नगर निगम ने दावा किया था कि रमजान के मद्देनजर सभी बंदोबस्त कर लिए गए हैं, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट दिखी। बिजली की आवाजाही होती रही, मस्जिदों के आसपास भी सफाई नहीं की गई और पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही। मुस्लिम बहुल इलाकों में साफ-सफाई भी नहीं करवाई गई। इससे वहां के लोगों में रोष है।
सफाई नहीं हुई
झांसी। नगर निगम ने रमजान माह शुरू होने से पहले मुस्लिम बहुल इलाकों में साफ सफाई के तगड़े इंतजाम का दावा किया था। सोमवार को अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की, जिसमें निगम के दावे हकीकत से कोसों दूर दिखे।
विज्ञापन
मुस्लिम बहुल बस्तियां तो दूर, मस्जिदों के इर्दगिर्द भी गंदगी की भरमार मिली। इसकी बानगी कुरैश नगर स्थित मदीना, रजा व कादिरी मस्जिद के आसपास का इलाका है। मदीना मस्जिद के इमाम हाजी अफसर ने बताया कि आम दिनों में भी क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होती है। रमजान के मद्देनजर सफाई की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन निगम ने इसके कोई इंतजाम नहीं किए। कचरा सड़कों पर पसरा हुआ है और नालियां बजबजा रही हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ नगर स्वास्थ्य अधिकारी राकेश बाबू का कहना है कि सभी सफाई निरीक्षकों और हवलदारों को निर्देश दिए जा चुके हैं। मंगलवार से सफाई के विशेष इंतजाम होंगे। मस्जिदों के आसपास चूना भी डलवाया जाएगा।
जलापूर्ति प्रभावित
झांसी। अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो रमजान माह में रोजेदारों को पेयजल संकट का सामना भी करना पड़ सकता है। पेयजल आपूर्ति दुरुस्त रखने के अब तक कोई खास इंतजाम नहीं हो पाए हैं। बिजली के लड़खड़ाते ही पेयजल आपूर्ति चरमरा जाती है। हालांकि, जल संस्थान ने आपूर्ति दुरुस्त करने का दावा किया था, परंतु सोमवार को यह हवा हवाई ही साबित हुआ। नगर के अन्य हिस्सों के साथ - साथ मुस्लिम बहुल इलाकों में भी लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ा।
इससे उनमें रोष है। जामा मस्जिद के इमाम काजी मौलाना मोहम्मद हाशिम ने बताया कि सहरी व इफ्तार के वक्त पेय जलापूर्ति का होना आवश्यक है। इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र भी दिया गया है, जिसमें सुबह से तीन से छह बजे तक तथा शाम को छह से रात 12 बजे तक निर्बाध पेय जलापूर्ति की मांग की गई है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आर एस यादव ने बताया कि जरूरत के मुताबिक पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है लेकिन रोजेदारों को इसकी कमी नहीं होने दी जाएगी। मंगलवार से जलापूर्ति विशेष बंदोबस्त किए जाएंगे।