फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daughter life save if police before action

पुलिस पहले ही कर देती कार्रवाई तो बेटी की जान बच जाती

Wed, 17 Mar 2021 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Daughter life save if police before action
झांसी। मनचलों की रोज - रोज की छेड़खानी से आजिज आ चुकी उल्दन थाना इलाके की एक किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जबकि, परिजनों का रो-रोकर बुला हाल रहा। बेटी की मौत से पिता को गहरा सदमा लगा। इस दरम्यान पिता ने कहा कि मनचले लंबे समय से बेटी को परेशान करते आ रहे थे। छह महीने मनचलों की हरकत की शिकायत पुलिस से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि पुलिस पहले ही सक्रिय हो जाती, तो शायद बेटी की जान नहीं जाती।
विज्ञापन

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वे अपनी बात आसानी से पुलिस को बता सकें, इसके लिए थानों में महिला हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। लेकिन, धरातल पर ज्यादा बदलाव नहीं आया है। इसका अंदाजा उल्दन थाना इलाके की घटना को देखकर लगाया जा सकता है। यहां गांव के प्रभावशाली मनचलों से परेशान होकर एक किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद लड़की के पिता ने बताया कि मनचले लगातार बेटी को परेशान करते आ रहे थे। कई बार उन्हें समझाया, बावजूद वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। बदनामी के डर से पुलिस के पास जाने से हिचक रहे थे, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर निकल गया तो छह महीने पहले शिकायत पुलिस से की। लेकिन, पुलिस ने शिकायत को कोई खास तवज्जो नहीं दी। इससे मनचलों के हौसले और बुलंद हो गए। उन्होंने बेटी का घर से निकलना दुश्वार कर दिया। इससे बेटी लगातार परेशान रहने लगी थी। इसी उधेड़बुन में अंतत: उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

डेढ़ साल में तीन ने दी जान
झांसी। किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की गांव की ये पहली घटना नहीं है। बल्कि, पिछले डेढ़ साल के दरम्यान ये तीसरा मामला है। इससे पहले गांव की दो और युवतियां आत्महत्या कर चुकी हैं। गांव के लोगों का कहना है कि एक वर्ष के अंदर गांव में तीन युवतियां मनचलों से परेशान होकर आत्महत्या कर चुकीं हैं। तीनों आत्महत्याओं की गुत्थी सुलझाकर पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता - पुत्र गिरफ्तार
झांसी। घटना की जानकारी होने पर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ विवेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गांव के ही देवकी नंदन (45) और उसके पुत्र राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की ओर से दोनों को गिरफ्तार किए जाने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed