फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Datia: Police on alert regarding by-election.

दतिया : उपचुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट

Tue, 07 Jul 2026 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Datia: Police on alert regarding by-election.
दतिया। विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम में दतिया विधानसभा क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने व हर चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में एसपी ने कहा कि अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा हिस्ट्रीशीटरों, निगरानी बदमाशों व आदतन अपराधियों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने वाहन चेकिंग अभियान को प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करने तथा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed