फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dashanan putla dahan in jhansi

दशानन का अहंकार हुआ धड़ाम, महानगर में गूंजा जय श्रीराम

Wed, 09 Oct 2019 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
dashanan putla dahan in jhansi
प्रेमनगर में हुए बुराई के प्रतीक दशानन के पुतले का दहन हुआ
दशानन का अहंकार हुआ धड़ाम, महानगर में गूंजा जय श्रीराम
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार को महानगर में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम से युद्ध कर रावण का अहंकार टूट गया। असत्य व सत्य की विजय हुई। इस अवसर पर अलग- अलग जगह लोगों ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। इससे पूर्व राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध हुआ। राम धनुष वाण से रावण का वध करते हैं। तत्पश्चात अहंकारी रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के बारूदी पुतले धू- धूकर जल उठते हैं। लोग जय श्री राम के नारे लगाते हैं।
दशहरे पर क्राफ्ट मेला मैदान, जिमखाना मैदान, सीपरी, प्रेमनगर दशहरा मैदान में मंगलवार की सुबह से ही रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के बारूदी पुतले जलाने की तैयारी कर ली गई थी। दोपहर बाद भगवान श्रीराम और रावण की सेनाओं ने जय श्रीराम, जय लंकेश के नारे लगाते महानगर के अलग- अलग स्थानों पर भ्रमण किया। इसमें बुंदेलखंड दशहरा कमेटी की ओर से क्राफ्ट मेला मैदान में विजयादशमी समारोह का आयोजन हुआ। जानकीपुरम से श्रीराम और रावण की सेनाएं उद्घोष करती हुई क्राफ्ट मेला मैदान पहुंची। यहां दोनों सेनाओं के मध्य युद्ध हुआ। इसके पूर्व श्रीराम और लक्ष्मण का विजय तिलक और आरती की गई। इस मौके पर हवा में जटायु और रावण के युद्ध को पुतलों के जरिये प्रस्तुत किया गया। आकर्षक आतिशबाजी प्रकाश, फिरोज व चैनू ने प्रस्तुत की। इसके बाद मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण के पुतलों का दहन हुआ। इस मौके पर लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस अवसर पर सपा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, नगर विधायक रवि शर्मा, मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, डीआईजी सुभाष सिंह बघेल, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, एसएसपी डा. ओपी सिंह, अपर जिलाधिकारी नगेंद्र शर्मा, अनुराधा शर्मा, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, आरपी निरंजन, राम किशन निरंजन, जीतू सोनी, सुशीला दुबे, पवन मौजूद रहे। संचालन अशोक जैन ने किया।
विज्ञापन

इधर, सदर बाजार के जिमखाना मैदान में श्री रामलीला कमेटी सदर बाजार की ओर से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन किया गया। इसके पूर्व सदर बाजार में भगवान श्रीराम और रावण की सेनाओं ने भ्रमण किया। जिमखाना मैदान में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का विजय तिलक किया गया। साथ ही आतिशबाज केजी प्रकाश, सलीम ने आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, बिग्रेडियर टीएस मुंडी, बिग्रेडियर वीके वार्नवाल, अनुराधा शर्मा, राकेश सिंह बघेल, श्याम सुंदर सिंह, कैलाश गुप्ता, कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विकास खत्री, नरेंद्र कौशिक, शांतनू पांडेय, राकेश शर्मा, कोमलचंद्र जैन, एनडी सेन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, श्री रामलीला प्रेम नाट्य समिति की ओर से प्रेमनगर स्थित दशहरा ग्राउंड पर जोरदार आतिशबाजी के बीच रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन हुआ। आतिशबाजों ने 1100 राउंड की कड़क बिजली का प्रदर्शन किया। इससे पहले राम और रावण की सेनाओं ने भ्रमण किया। इस अवसर पर एमएलसी रमा निरंजन, मुख्य कारखाना प्रबंधक आरडी मौर्या, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त उमाकांत तिवारी, योगेंद्र सिंह यादव, उदय सिंह राजपूत, सियाराम शरण चतुर्वेदी, मिथलेश मिश्रा, श्रवण तिवारी मौजूद रहे। सीपरी बाजार के कारगिल पार्क में रावण और हीरोज ग्राउंड में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस अवसर पर आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया।
आयुषी, अनामिका और केशव ने जीती प्रतियोगिता
क्राफ्ट मेला मैदान में मेहंदी, रंगोली और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें प्रतिभागियों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। मेंहदी प्रतियोगिता में आयुषी अग्रवाल ने पहला, जरीन खान ने दूसरा, मनीषा रायकवार ने तीसरा, रंगोली में अनामिका राजपूत ने पहला, मनीषा रायकवार ने दूसरा, आकांक्षा यादव ने तीसरा, फैंसी ड्रेस में केशव ने पहला, देवांशी ने दूसरा और मानस ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायकों में सुनीता शर्मा, शुभ्रा कनकने, प्रतिभा बघेल शामिल रहीं।
गुब्बारों से बनाया रावण
राजगढ़ स्थित रामनाथ सिटी में गुब्बारों से रावण का पुतला बनाया गया। पुतले को दहन की जगह उसे सुई से फोड़ा गया। दस फीट के बने पुतले को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा। इस मौके पर बच्चों को बताया गया कि आतिशबाजी से पर्यावरण को नुकसान होता है। हमें इससे बचना चाहिए। इस अवसर पर अरिंदम घोष, संजय जैन, जेएस कटियार, संजय पारीछा, राजीव शर्मा मौजूद रहे।

रावण वध लीला का हुआ मंचन
श्री बाल युवक रामलीला नाट्य समिति बड़ा बाजार की ओर से बड़ा बाजार में रावण वध की लीला का मंचन हुआ। इस अवसर पर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने से ही सभी का जीवन सार्थक होगा। इस अवसर पर संयोजक भरत राय, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, कुलदीप सिंह दांगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed