फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dance party, report against pradhan and 8 others.

दिन में ली शपथ, रात में पार्टी, लगे ठुमके, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 28 May 2021 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
dance party, report against pradhan and 8 others.
दिन में ली शपथ, रात में पार्टी, लगे ठुमके, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गरौठा। कोरोना काल में सारे आयोजन बंद हैं। प्रधानों को भी आनलाइन शपथ ग्रहण कराई गई है। इसके बाद भी नुनार गांव में प्रधान ने रात में जश्न का आयोजन किया। मंगलवार-बुधवार की रात में गांव में आरकेस्ट्रा पार्टी में आधा दर्जन डांसरों ने फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके लगाए। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। गांव के तमाम लोग रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। तमाम लोगों ने डांसरों में जमकर रुपये भी लुटाए। गुरुवार को सोशल मीडिया में कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। शाम को थाने में प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ग्राम पंचायत चुनाव के बाद मंगलवार और बुधवार को प्रधानों को ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराई गई। ताकि कोविड नियमों का उल्लंघन न हो सके। नुरार की प्रधान किरन देवी कौशिक ने भी मंगलवार को दिन में शपथ ग्रहण की। इसके बाद रात में उनके पति भगवती शरण कौशिक ने आरकेस्ट्रा पार्टी बुलाकर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में अन्य कलाकारों के साथ आधा दर्जन डांसर भी शामिल रहीं। सभी ने फिल्मी गीतों में जमकर नृत्य पेश किया। नृत्य देखने के लिए गांव के काफी लोग जमा रहे। सभी नृृत्य का देर रात तक आनंद लेते रहे। इस दौरान पूरे कार्यक्रम का वीडियो भी बनाया गया। गुरुवार को सोशल मीडिया में कार्यक्रम का पूरा वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो वह भी हरकत में आ गई। गुरुवार की शाम को गरौठा पुलिस ने नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधान किरन देवी कौशिक, प्रधान प्रतिनिधि भगवती शरण कौशिक, संजीव कुमार, मुकुल कुमार, अजीत खान, दिलीप कुमार, मंजीत खान, कन्हैया लाल सहित आठ लोगों खिलाफ नाम दर्ज व बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसआई सत्यदेव सिंह, राजेश सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के ग्राम प्रधान आदि ने कोविड 19 का उल्लंघन किया है । सीओ गरौठा डॉ. अभिषेक कुमार राहुल ने कहा कि जिन लोगों ने बना अनुमति के गांव में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कराया है उनको किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा ने बताया कि रंगारंग कार्यक्रम कराने वाले आठ लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed