फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dampati try sucide in front ssp office

एसएसपी आफिस पर आत्मदाह करने पहुंचा दंपती, पेट्रोल डालने की कोशिश करते हुए पुलिस ने पकड़ा

Sat, 26 Jun 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dampati try sucide in front ssp office
झांसी। शुक्रवार को पुलिस ऑफिस में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दंपती आत्मदाह के इरादे से पेट्रोल लेकर वहां पहुंच गया। गनीमत रही कि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की उन पर निगाह पड़ गई और दोनों को पकड़ लिया। दंपती ने बताया कि एक पार्षद का पति उनका उत्पीड़न कर रहा है। थाने में भी वो उसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्हें ये कदम उठाना पड़ा। पुलिस ने दोनों को सीपरी थाने पहुंचा दिया। जहां पार्षद पति समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गोंदू कंपाउंड निवासी बबली एलेकजेंडर अपने पति विशाल एलेकजेंडर के साथ शुक्रवार की दोपहर तकरीबन साढ़े बारह बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। उनके हाथ में प्लास्टिक की कट्टिया थी, जिसमें पेट्रोल भरा हुआ था। वहां पहुंचकर महिला ने अपने ऊपर तेल उड़ेलने लगी। इसी दरम्यान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की उन पर निगाह पड़ गई। पुलिस कर्मियों ने उन्हें दबोच लिया और हाथ से तेल की कट्टिया छीन ली। इस दरम्यान महिला ने बताया कि उसका पति पार्षद सुशीला दुबे के पति और सदर विधायक के प्रतिनिधि गोकुल दुबे की गाड़ी चलाता था। गोकुल दुबे पति पर ब्याज के पैसे की उगाही करने और पैसा न देने वालों के साथ गुंडागर्दी करने के लिए दबाव बनाता था। इससे तंग आकर पति ने काम छोड़ दिया। इससे पार्षद का पति नाराज रहने लगा है और आए दिन उत्पीड़न करता है। उसके आदमी घर आकर कभी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं तो कभी मारपीट की जाती है। दो जून को गोकुल दुबे के आदमी उसके घर आए और मारपीट की। सीपरी थाने में इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में थक हारकर ये कदम उठाना पड़ा। पुलिस कार्यालय से दंपती को सीपरी थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सीपरी थाने में महिला की शिकायत पर गोकुल दुबे, अशोक, छोटू, सेठी व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने की है खुन्नस
झांसी। आरोपी गोकुल दुबे ने बताया कि कच्चे पुल के मोड़ पर तीन-चार खोखे अतिक्रमण कर अवैध रूप से रखे हुए थे। इसमें से मीट का एक खोखा महिला के पति का भी था। खोखों की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। क्षेत्र के लोगों की शिकायत पर नगर निगम से ये दुकानें हटवा दी गईं। तभी से ये लोग खुन्नस रखने लगे हैं। विशाल एलेकजेंडर न तो कभी मेरा ड्राइवर रहा और न ही इससे कोई विवाद है। उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप सरासर झूठे हैं। मेरा उससे कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed