फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daliyan karti he Power Cut

पेड़ों की डालियां करती हैं ‘पावर कट’

Sun, 14 Jun 2015 01:13 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
जरा सी आंधी व पानी गिरने पर शहर की बिजली पटरी से उतर जाती है। पेड़ों की डालियां जहां तहां पावर कट कर देती हैँ। हंसारी  पावर हाउस से निकली 33 केवी लाइन में यह समस्या सबसे ज्यादा आती है।
विज्ञापन

हंसारी पावर हाउस से  नगर के दस सब स्टेशन जुड़े हुए हैं। इनमें जेल चौराहा, रानी महल, मुन्नालाल, सीपरी बाजार, गल्ला मंडी, पुलिया नंबर नौ, प्रेमनगर, खातीबाबा, हंसारी व बिजौली शामिल हैं। बारिश या आंधी आने पर हंसारी से आने वाली लाइन सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। चूंकि, जो भी लाइनें सब स्टेशनों तक पहुंचती हैं, वह जंगलों के रास्तों से होकर आती हैं। पानी गिरते ही पेड़ों की डालियां तारों पर गिरने लगती हैं, जिससे फाल्ट हो जाते हैं। दूसरा  हंसारी से निकली 33 केवी लाइन से एक की जगह दो- दो सब स्टेशन भी जुड़े हैं। फाल्ट आने पर एक साथ दो सब स्टेशनों की बिजली गुल हो जाती है। जैसे कि प्रेमनगर के साथ खातीबाबा, जेल चौराहा के साथ रानी महल, गल्ला मंडी के साथ बरुआसागर को जोड़ा गया है। वहीं नगर में लगे विद्युत खंभे ढाई- तीन दशक पुराने हैं। तार भी उसी अवधि के हैं। लंबे समय से धूप, बरसात और सर्दी को सह रहे यह खंभे और तार जर्जर हो चुके हैं। विद्युत प्रवाह को कायम रखने में इस्तेमाल किए जाने वाले इंसुलेटर भी समय सीमा पार करने के कारण अक्सर बर्स्ट हो जाते हैं, जिससे आपूर्ति ठप पड़ जाती है।  
विज्ञापन

 हालांकि, इस संबंध में विद्युत अफसरों का कहना है कि नगर में स्काडा के अंतर्गत 237 करोड़ की योजना के तहत विद्युत ढांचे को मजबूत करने का काम चल रहा है। वर्ष 2016 में नगर को स्थानीय फाल्टों की समस्या से पूरी तरह निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुल रही कई क्षेत्रों की बिजली
शुक्रवार की रात सेवाराम आयल के निकट तार टूटने से संबंधित क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। रात में मरम्मत काम शुरू किया गया, मगर अंधेरे के कारण पूरा नहीं हो सका। सुबह दुबारा काम शुरू होने पर इलाइट फीडर को बंद करना पड़ा। इस कारण इलाइट फीडर से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति भी कई घंटों तक बंद रहीं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed