फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dadda is ideal of sport men

खिलाड़ियों के आदर्श है दद्दा ध्यानचंद

Wed, 30 Aug 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Wed, 30 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
dadda is ideal of sport men
dadda jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी।
विज्ञापन

मंगलवार को हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की नगरी में उनकी जयंती खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों, खेल विभाग सहित कई सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं व शैक्षिक संस्थाओं ने खेल दिवस के रूप में मनाई। ध्यानचंद स्टेडियम, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट, सीपरी की पहाड़ी पर लगी ध्यानचंद की प्रतिमाओं और हीरोज ग्राउंड स्थित मेजर की समाधि स्थल पर लोगों पुष्प अर्पित किए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दद्दा ध्यानचंद वर्तमान में सभी खेलों के खिलाड़ियों के लिए आदर्श है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से दद्दा को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। वहीं खेल दिवस पर कई खेल प्रतियोगिताएं भी हुई।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के खेल मैदान में कबड्डी व बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं हुई। महिला वर्ग की कबड्डी में सुभाष हाउस ने भगत हाउस को 25 - 15, 28-12 से पराजित कर खिताब जीता। मुकाबले में पूजा, जागृति रागिनी, प्रतीक्षा, प्रिया ने बेहतर प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में भगत हाउस ने सुभाष हाउस को 25 - 18, 23 - 12 से हराया। मैच में आशीष भाटिया, प्रशांत, राम प्रकाश आर्य ने शानदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन में पूजा आरती, प्रिया, डॉली, आशीष, अंकु र जीत हासिल की। इससे पहले अनिल, डा. उपेंद्र सिंह तोमर, डा. कन्हैया लाल सोनकर ने मेजर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।  
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 5000 मीटर की हाफ मैराथन दौड़ हुई। कुलपति प्रो. अरविंद कुमार ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया। हाफ मैराथन रेस में खुशपाल, अनीता ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाईस्कूल-इंटर कालेज के संयुक्त तत्वावधान में कबड्डी, खो खो, सौ मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो की प्रतियोगिताएं हुई। इसमें बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया। इस मौके पर हुए कार्यक्रम में खुशी कुशवाहा, ईशान बनौरिया, पायल सिसौदिया ने ध्यानचंद के व्यक्तित्व व उनके खेल पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उषा बुधौलिया, डा. योगेंद्र मिश्रा, अरविंद कुमार ओझा, मधुलिका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। खेल दिवस पर योग साधकों ने भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति की ओर से हुई मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। हरी झंडी ओलंपियन अशोक ध्यानचंद और जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने दिखाई। मुक्ताकाशी मंच से शुरू हुई दौड़ इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित योग भवन पर समाप्त हुई। इस अवसर पर श्याम बुधौलिया, रवि दुबे, उषा, नीलम, चंदा आदि मौजूद रही।
इधर श्री भोलेनाथ खाती बाबा एवं श्री साई सेवा समिति मसीहागंज की ओर से सीपरी के नेहरू पार्क में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगा। चिकित्सक जीएस अर्गल ने 250 लोगों की आंखों को जांचा। इस अवसर पर नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, अज्जू महरौलिया, राकेश खुल्लर आदि मौजूद रहे। महात्मा हंसराज माडर्न स्कूल में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प प्रबंधक गौरव मिश्रा, चेयरमैन नीरज खत्री, चेयरपरसन अनु मिश्रा, प्रधानाचार्या सुबूही रिजवी, कपिल शुक्ला आदि ने अर्पित किए। इस मौके पर खेलकूद भी हुए। वीरांगना झलकारी बाई कोरी विकास सेवा समिति के कार्यक्रम में सौबीर सिंह यादव, एचपी पटेल, घनश्याम कोरी ने, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष डा. बाबूलाल तिवारी, महामंत्री दिनेश भार्गव ने, बुंदेलखंड यूथ बिग्रेड के जिला कार्यालय में अध्यक्ष डा. मधुपाल सिंह, लाखन सिंह ने ध्यानचंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन के पीछे निवासरत जरूरत मंदों बच्चों को डा. प्रमोद वर्मा, कन्हैया लाल, संजय सेवनिया ने खेल प्रतियोगिताओं के बाद पुरस्कार दिए। बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान की ओर से हुई 200 मीटर दौड़ में मनु खरे ने पहला, अंशु अग्रवाल ने दूसरा, देवेंद्र कुमार ने तीसरा, चार सौ मीटर दौड़ में राशिद खान ने पहला, ऋषभ त्रिपाठी ने दूसरा और उज्जवल निगम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

 
बाक्स
खेल दिवस पर जानी संगीत की बारीकियां
पं. विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मार्थ न्यास झांसी द्वारा संचालित रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हुए कार्यक्रम में मुख्य छात्रा निकिता वर्मा ने ध्यानचंद के खेल कौशल पर विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बालीवाल, बैडमिंटन सहित कई खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुई। इसके बाद वीणा वादक सलिल भट्ट और तबला वादक कौशिक कोनवार ने संगीत की मधुर धुने प्रस्तुत की तथा संगीत की बारीकियों से छात्रों को अवगत कराया।  



बाक्स
हैडिंग - कबड्डी में जीता एसपीआई इंटर कालेज
सब हेड - सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर बने समीर उल हक
 एसपीआई इंटर कालेज में विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। सीनियर बालिका वर्ग में कृष्ण चंद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज ने, जूनियर वर्ग में उच्च माध्यमिक शिक्षक इंटर कालेज ने, सीनियर बालक वर्ग में दमेले इंटर कालेज मऊरानीपुर ने और जूनियर बालक वर्ग में एसपीआई इंटर कालेज ने पहला स्थान पाया। विजेताओं को पुरस्कार प्रधानाचार्य उमा शंकर स्वर्णकार, अजय रजक, अखिलेश ब्रह्मचारी, संदीप जायसवाल ने प्रदान कि ए। वहीं जिला विद्यालयीय बाक्सिंग प्रतियोगिता श्री गुरु नानक खालसा इंटर कालेज में हुई। इसमें 29 खिलाड़ियों ने रिंग में हाथ अजमाए। अंडर 14 वर्ग में सरस्वती इंटर कालेज के समीर उल हक को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर चुना गया। इस अवसर पर इकबाल खनूजा, पीसी पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed