फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dacait thief transfer oil power cut three thousand house

बदमाशों ने ट्रांसफार्मर से चुराया तेल, रक्सा के तीन हजार घरों में बिजली सप्लाई ठप

Sun, 10 Jan 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dacait thief transfer oil power cut three thousand house
झांसी। बुधवार रात रक्सा में बदमाश ट्रांसफार्मर का तेल चोरी कर ले गए। इससे तीन हजार घरों में बिजली की सप्लाई पहुंचना बंद हो गई। दो दिन तक ट्रांसफार्मर न बदले जाने से 15 हजार आबादी को अंधेरे में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रक्सा क्षेत्र में तीन बिजली के ट्रांसफार्मर रखे हैं। इनमें एक ट्रांसफार्मर हाईवे किनारे रखा है। बुधवार की रात बदमाश इस ट्रांसफार्मर का तेल चोरी कर ले गए। तेल चोरी करने से पहले बदमाशों ने ट्रांसफार्मर की केबल को अलग कर दिया, ताकि उसमें करंट पहुंचना बंद हो जाए। ट्रांसफार्मर के खराब होने पुनावली रोड, कल्ली टौरिया, आनंद मोहल्ला, बजरंग कॉलोनी, सेल्स टैक्स के पीछे, हरिजन मोहल्ला, सिविल लाइन व साकाई मार्ग के तीन हजार घरों में बिजली पहुंचनी बंद हो गई। वहीं, इस बात का पता लगने पर बृहस्पतिवार को बिजली अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। ट्रांसफार्मर को ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में बिजली विभाग की तहरीर पर रक्सा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं, ट्रांसफार्मर शुक्रवार देर रात तक भी नहीं बदला जा सका था। इस कारण 15 हजार की आबादी परेशानी रही।
विज्ञापन

- रक्सा हाईवे किनारे रखे ट्रांसफार्मर से छह महीने में तीन बार तेल चोरी हो चुका है। थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। शुक्रवार देर शाम दूसरा ट्रांसफार्मर भी बदलने के लिए मौके पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता (ग्रामीण)।
बिजली के बिना दो दिन से परेशान हो रही हूं। घर का पानी भी नहीं भर सके। बिजली कब आएगी, यह बताने वाला भी कोई नहीं। रिंकी राय।
मेरी खाद की दुकान है। दो दिन से बिजली न आने के कारण इनवर्टर की चार्जिंग भी खत्म हो गई। परेशान होना पड़ रहा है। आशीष दुबे।
वैसे तो अधिकारी कहते हैं कि 24 घंटे के दौरान हर हाल में ट्रांसफार्मर बदल जाता है, लेकिन यहां तो दो दिन बीत गए। कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बालकिशन साहू।
मैं स्पेलर व चक्की का संचालन करता हूं। हर महीने 35 हजार से अधिक का बिल भरता हूं। इसके बाद भी बिजली न रहने के कारण नुकसान झेलना पड़ता है। प्रमोद साहू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed