फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   D-87 gang leader Harendra Masih's land will be confiscated in Prayagraj

Jhansi News: डी-87 गैंग लीडर हरेंद्र मसीह की प्रयागराज में जमीन होगी कुर्क

Sat, 08 Mar 2025 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
D-87 gang leader Harendra Masih's land will be confiscated in Prayagraj

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र मसीह पर झांसी पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। पुलिस ने हरेंद्र समेत उसके पांचों गुर्गों की करोड़ों की जमीन का पता लगाया है। सिर्फ हरेंद्र मसीह के नाम ही प्रयागराज समेत हमीरपुर में करोड़ों रुपये की जमीन का पता चला है। जल्द ही पुलिस टीम प्रयागराज जाकर संपत्ति कुर्क करेगी।

झोकनबाग निवासी हरेंद्र मसीह का गैंग डी-87 नाम से नवाबाद थाने में पंजीकृत है। उसके गैंग में जानकी पुरम निवासी रमेश गुप्ता उर्फ पेप्पी वाले समेत उसका बेटा हर्षित गुप्ता, देवेंद्र नागरिया, आशीष अग्रवाल शामिल हैं। अपने गुर्गों के साथ मिलकर हरेंद्र ने जमीन हड़पने के लिए फर्जीवाड़ा शुरू किया। पुलिस के मुताबिक कागजों में फर्जीवाड़ा कर इन लोगों ने हजारों करोड़ की जमीन पर कब्जा जमा लिया। झांसी समेत ललितपुर, हमीरपुर में भी इन लोगों ने बेशकीमती जमीन हथियाकर उसका सौदा तक कर डाला। पिछले महीने नवाबाद पुलिस ने हरेंद्र मसीह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई शुरू की। गिरोहबंदी करके कब्जाई जमीन को पुलिस कुर्क करने की तैयारी में है। कुछ दिन पहले कानपुर पुलिस ने झांसी एवं ललितपुर में करोड़ों की जमीन कुर्क की थी। अब झांसी पुलिस को प्रयागराज के नैनी में हरेंद्र की बेशकीमती जमीन का पता चला है। रमेश गुप्ता पेप्पी वाले की जमीन भी कुर्क करने की तैयारी है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है हरेंद्र के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। जल्द ही पुलिस आगे की कार्रवाई भी करेगी।ह
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed