फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fire

आग बुझाने वाले सिलेंडर मिले खाली

Thu, 03 Aug 2017 12:55 AM IST
amarujala
amarujala Updated Thu, 03 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
fire
fire jhansi news - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की टीम ने बुधवार को छह नर्सिंगहोमों की जांच की। ज्यादातर में आग बुझाने वाले सिलेंडर खाली मिले। मानक कहीं भी पूरे नहीं मिले। हालांकि कुछ नर्सिंग होमों में आग बुझाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। अग्निशमन विभाग सभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों की जांच कर शीघ्र ही जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपेगा।

लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में लगी आग के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर नर्सिंग होम में आग लगने से बचाव के सुरक्षा उपायों की जांच की जा रही है। बुधवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने लिटौरिया हॉस्पिटल की जांच की। यहां सभी आग बुझाने के सभी सिलेंडर भरे मिले। स्पर्श हास्पिटल की जांच में तीन सिलेंडर मिले, लेकिन इसमें भी सिर्फ दो में गैस थी और एक खाली था। इसके बाद वात्सल्य हॉस्पिटल में गई टीम ने देखा कि पानी की टंकी तो बनी है, लेकिन पाइप लाइन आधी अधूरी पड़ी थी। केदारनाथ हॉस्पिटल में आठ सिलेंडर रखे थे, इसमें से तीन खाली थे। शिवलोक नर्सिंग होम की जांच में सिर्फ तीन सिलेंडर लगे मिले, जबकि नियमानुसार आठ सिलेंडर होने चाहिए थे। गंगा हॉस्पिटल में सिलेंडर खराब पड़े थे। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि सभी नर्सिंग होम की जांच के बाद इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed