फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cyclonic storm Montha: Jhansi receives eight hours of continuous rain

चक्रवाती तूफान मोंथा: झांसी में आठ घंटे तक लगातार बारिश, गिर चुका 50 एमएम पानी, दिन में पारा पहुंचा 22 डिग्री

Fri, 31 Oct 2025 09:59 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 31 Oct 2025 09:59 AM IST
सार

प्रदेश में भी झांसी के दिन का पारा सबसे कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। उन्होंने बताया कि 1969 से अब तक के आंकड़े देखें तो अक्तूबर में पहली बार इतना कम अधिकतम पारा रहा है।

विज्ञापन
Cyclonic storm Montha: Jhansi receives eight hours of continuous rain
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चक्रवाती तूफान मोंथा का असर बृहस्पतिवार को भी झांसी में देखने को मिला। आठ घंटे तक लगातार पानी गिरा। चार दिन में दूसरी बार लगभग 50 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। वातावरण में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग ने आज भी बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार तड़के ही झांसी में बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। चारों तरफ घने काले बादल छाए हुए थे। सुबह साढ़े छह बजे झमाझम पानी गिरना शुरू हो गया। लगातार ढाई बजे तक झांसी में कभी तेज तो कभी हल्की बारिश जारी रही। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बहुत जरूरी होने पर ही लोग छाता लेकर या फिर रेनकोट पहनकर घरों से बाहर निकले। बारिश के चलते आवास विकास, सीपरी बाजार, कच्चा पुल, पुलिस लाइन के सामने, ग्वालियर रोड, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास समेत कई जगहों पर जलभराव भी हो गया। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी हुई। वर्षा के साथ तेज हवा चलने पर आवास विकास, कचहरी चौराहा के पास समेत कुछ जगहों पेड़ की डलियां भी टूटकर गिर गईं।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि दिनभर में करीब 50 मिलीमीटर पानी गिरा है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक भी बारिश के आसार हैं। उसके बाद बादल छंट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1969 से अब तक अक्तूबर में पहली बार दिन का पारा पहुंचा 22 डिग्री
दिनभर बारिश होने से बृहस्पतिवार को भी सूरज नहीं निकला। ऐसे में तापमान में और गिरावट आ गई। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अधिकतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 10.7 डिग्री कम है। प्रदेश में भी झांसी के दिन का पारा सबसे कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। उन्होंने बताया कि 1969 से अब तक के आंकड़े देखें तो अक्तूबर में पहली बार इतना कम अधिकतम पारा रहा है। इससे पहले 2015 में अक्तूबर में अधिकतम पारा 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।

बारिश में धुल गया प्रदूषण, हिल स्टेशन सी झांसी की हवा
बारिश में महानगर का वायु प्रदूषण भी धुल गया। बृहस्पतिवार को झांसी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 20 रहा। जबकि, तमिलनाडु के हिल स्टेशन ऊटी का एक्यूआई 19 रहा। ऐसे में झांसी की हवा हिल स्टेशन सी हो गई। जबकि, कुछ दिनों पहले एक्यूआई 100 के पार पहुंच गया था। चारों तरफ हल्की धुंध की चादर छा गई थी।


स्कूल खुले रहे मगर कई विद्यार्थी नहीं गए
ज्यादातर स्कूलों का समय सुबह सात बजे का है। साढ़े छह बजे से बारिश शुरू हो जाने के चलते अधिकतर स्कूलों में छुट्टी नहीं हो सकी। मगर कई विद्यार्थी स्कूल नहीं गए। भारी बारिश देखकर परिजनों ने भी बच्चों को स्कूल नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed