फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cycle track to be built inside Narayan Bagh

नारायण बाग के भीतर बनेगा साइकिल ट्रैक

Wed, 05 Jan 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cycle track to be built inside Narayan Bagh
झांसी। शहर की हृदय स्थली समझे जाने वाले नारायण बाग को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत संवारा जाएगा। पार्क के अंदर चारों ओर नया साइकिल ट्रैक बनेगा। बाग की खूबसूरती बढ़ाने को प्राकृतिक मंडप तैयार कराए जाएंगे। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी। जल्द ही यहां काम भी शुरू कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के तहत यह कार्य कराए जाने हैं। प्रथम चरण में नारायण बाग में सौंदर्यीकरण संबंधी कुछ कार्य कराए गए थे। अब दूसरे चरण में यहां सुविधाएं बढ़ाने पर जोर है। दूसरे चरण में करीब दस करोड़ रुपये खर्च होगा। निगम अफसरों के मुताबिक पार्क के अंदर छह नए प्राकृतिक मंडप बनाए जाएंगे। प्राकृतिक मंडप को अलग-अलग विशेष पौधों से सजाया जाएगा। यह मंडप बाग की खूबसूरती बढ़ाने का काम करेंगे। इसके आसपास बैठने के लिए खूबसूरत बेंच लगाई जाएगी। बाग के अंदर एक साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। यहां साइक्लिंग के शौकीन सुबह-शाम यहां आकर इसका लुफ्त उठा सकेंगे। बाग के भीतर करीब दो किलो मीटर लंबा जॉगिंग ट्रैक भी बनेगा। इस ट्रैक पर जॉगिंग करने का अलग ही अनुभव होगा। दूसरे चरण में पार्क के भीतर जल निकासी समेत अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जाएंगी। पूरे पार्क के अंदर भूमिगत पक्की ड्रेनेज बनेगी। अंडर ग्राउंड केबलिंग होगी। पिकनिक मनाने के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए कैफटेरिया भी बनाई जाएगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्मार्ट सिटी मिशन के अपर सीईओ शादाब असलम का कहना है कि इनके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही यहां काम भी शुरू करा दिया जाएगा। इसी वर्ष में यह काम पूरा करा लिए जाने की योजना है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल किए जाएंगे चार नए प्रस्ताव
स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत चार नए कार्य शामिल किए जा रहे हैं। मंगलवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में इन कार्यों के तकनीकी पक्ष के बारे में एजेंसी के अधिकारियों ने नगर निगम अफसरों के सामने इनका प्रस्तुतीकरण किया। नए कार्यों में प्लैटोरियम, ध्यानचंद्र संग्रहालय का निर्माण, हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम एवं पैथालॉजी सेंटर तैयार कराया जाना है। एजेंसी ने इन कार्यों के तकनीक पक्ष के बारे में बिंदूवार जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed