फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cyber crime three lack cheat for teacher

विदेशी करेंसी के नाम पर शिक्षक से तीन लाख की ठगी

Fri, 25 Dec 2020 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Cyber crime three lack cheat for teacher
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र निवासी एक शिक्षक से कम कीमत पर विदेशी करेंसी देने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खातीबाबा निवासी शिक्षक राजीव कुमार आर्या की कुछ समय पहले फेसबुक पर एक विदेशी व्यक्ति से दोस्ती हुई। बातचीत के बाद दोनों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर से भी बात होने लगी। बातचीत के दौरान विदेशी व्यक्ति ने विदेशी करेंसी को कम कीमत पर देने का लालच दिया। दोनों के बीच पचास हजार ब्रिटिश पाउंड देने की बात हुई।
विज्ञापन

इसके बाद एवज में विदेशी नागरिक ने एडवांस में रुपये मांगे। तय होने के बाद बैंक खाते का भी आदान-प्रदान हुआ। खाते के जरिए उन्होंने तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन, कुछ दिन बीतने के बाद भी किसी भी तरह की कोई विदेशी करेंसी नहीं मिली। जानकारी करने पर उक्त मोबाइल नंबर बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी संपर्क न होने पर उन्होंने साइबर थाना पुलिस से शिकायत की। जांच दौरान साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने खाता नंबर व मोबाइल नंबर की जानकारी हासिल की है। जल्द ही टीम बैंक से खाते की जानकारी हासिल करेगी। साथ ही मोबाइल नंबर भी खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगाें के पास पहुंच रहीं फ्र्रेंड रिक्वेस्ट
ठगों ने फेसबुक के जरिए ठगी का जाल फैला रखा है। लोगों के पास काफी तादाद में फ्र्रेंड रिक्वेस्ट पहुंच रही है। जांच में पता चला कि शिक्षक के पास भी फ्र्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। दोस्ती करने के बहाने उनको शिकार बनाया गया। एसपी सिटी व नोडल प्रभारी साइबर थाना विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। फेसबुक पर आने वालीं ऐसी फ्र्रेंड रिक्वेस्ट से लोग सावधान जरूर रहें। किसी तरह के लालच में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed