फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Customers who chose to evade market Seepri

सीपरी बाजार से कन्नी काट रहे ग्राहक

Thu, 27 Oct 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Oct 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Customers who chose to evade market Seepri
cipri over bridge - फोटो : demo
ओवरब्रिज निर्माण की धीमी गति सीपरी बाजार के दीपावली के कारोबार पर भी भारी पड़ रही है। बाहरी ग्राहकों की कमी की वजह से कारोबार का ग्राफ पचास फीसदी तक नीचे आ गया है। हालांकि, समस्याओं के तात्कालिक समाधान से बाजार उठ सकता है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों को सुगम यातायात की सुविधा देने के लिए सीपरी बाजार में ओवरब्रिज का निर्माण दो साल पहले शुरू किया गया था। यह काम मार्च 2016 में पूरा होना था, लेकिन अब तक निर्माण जारी है। काम की धीमी गति सीपरी बाजार के कारोबार पर भारी पड़ रही है। निर्माण कार्य जारी होने की वजह से यहां का यातायात बुरी तरह से प्रभावित है। इससे बाहरी ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं। दीपावली के मौके पर भी यहां बाहरी ग्राहकों का टोटा है। क्षेत्र के ही ग्राहक आ रहे हैं। इससे दीवाली के कारोबार का ग्राफ पचास फीसदी तक नीचे सरक गया है। इससे व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन



ये हैं समस्याएं
- बाजार में पार्किंग स्थल नहीं
- हाथ ठेले वालों का बाजार में जगह - जगह खड़े होना
- दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे सामान लगाना
- ब्रिज के नीचे अवैध दुकानें लगना
- सर्विस रोड के निर्माण में खानापूर्ति होना
- सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं
- आटो वाले स्टैंड न होने यहां वहां ऑटो का खड़ा होना

समाधान
- ब्रिज के नीचे, आर्य कन्या और रघुनाथ मंदिर के पास पार्किंग बनाई जाए
- हाथ ठेले वालों को बाजार से हटाकर नंदनपुरा रोड पर खड़े होने का स्थान निर्धारित किया जाए।
-  अतिक्रमण विरोधी दस्ता बनाकर अतिक्रमण पर लगाम लगे
- दुकानों के आगे एक पट्टी बनाकर दुकानों का सामान रखने का स्थान निर्धारित किया जाए।
- रसबहार चौराहा, चित्रा चौराहा और पानी की टंकी के पास शौचालय की व्यवस्था हो।
- सर्विस रोड का चौड़ीकरण हो।
- ब्रिज के नीचे से मलवा हटाया जाए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed