{"_id":"66a63258ee5a573139043526","slug":"crocodile-attacked-on-farmer-tried-to-pull-him-into-river-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बची जान: मगरमच्छ ने किसान पर किया हमला, नदी में खींचने की कोशिश की, ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल-बाल बची जान: मगरमच्छ ने किसान पर किया हमला, नदी में खींचने की कोशिश की, ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बचाया
Sun, 28 Jul 2024 05:28 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, जाखलौन (ललितपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, जाखलौन (ललितपुर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:28 PM IST
सार
किसान जोर से चीखने चिल्लाने लगे। आसपास में खेतों की रखवाली करते चरवाहा व अन्य लोगों ने किसान की चिल्लाने की आवाज सुनकर मदद के लिए नदी किनारे पर पहुंचे।
विज्ञापन
घायल किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकासखंड विरधा के गांव भारौन के किसान रामबाबू मुंडारी गांव में अपनी खेती देखने घर से सुबह निकले थे। तीन बजे दोपहर को वापस घर के लिए आए तो रास्ते मे सौर नदी पड़ती है। नदी का पुल कई वर्षों से नहीं बना है। यहां से निकलते ही मगरमच्छ ने हमला कर दिया और किसान के बाएं हाथ को पकड़ कर गहरे पानी में खींचने लगा। किसान रामबाबू जोर से चीखने चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
आसपास में खेतों की रखवाली करते चरवाहा व किसानों ने रामबाबू की चिल्लाने की आवाज सुनकर नदी किनारे पर पहुंचे। जहां मगरमच्छ रामबाबू को गहरे पानी में खींचने का प्रयास कर रहा था। तब किसानों ने पानी में मगरमच्छ के आसपास पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे मगरमच्छ ने किसान रामबाबू को छोड़ दिया और रामबाबू की जान बच गई। इसके बाद घायल किसान को लेकर धौर्रा अस्पताल ले जाया गया। घायल किसान ने राहत आपदा प्रबंधन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन