फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Critical care hospital Block open in medical

मेडिकल कॉलेज में खुलेगा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक, महंगा इलाज होगा सुलभ

Mon, 01 Feb 2021 08:35 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
Critical care hospital Block open in medical
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक खुलेगा। इससे महंगा इलाज लोगों के लिए सुलभ हो जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन लगने की भी संभावना है। बजट में 35 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान करने से यह उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

मौजूद समय में मेडिकल कॉलेज में हर विभाग में आईसीयू तो हैं, मगर क्रिटिकल केयर ब्लॉक नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पताल या फिर दूसरे शहरों की दौड़ लगानी पड़ती है। अब आम बजट में देश के 602 जिलों और केंद्रीय संस्थानों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक स्थापित करने का एलान किया गया है। इसमें झांसी भी शामिल है। बताया गया कि क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक में भर्ती होने पर मरीज को 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक खर्च प्रतिदिन आ जाता है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक खुलने के बाद यहां मरीजों को सस्ता इलाज मिल सकेगा, जो कि बुंदेलखंड के लोगों के लिए बड़ी राहत की बात होगी।
विज्ञापन

ये बोले डॉक्टर
.....................
निश्चित ही झांसी मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक शुरू होगा। आधुनिक मशीनें कॉलेज में आएंगी। इससे बुंदेलखंड के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज झांसी में ही हो सकेगा, वह भी बेहद रियायती दरों पर। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री की तरफ से बहुत ही अच्छा बजट पेश किया गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे में सुधार लाने की तैयारी है। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान भारत को कोरोना मुक्त करने की दिशा में उठाया गया सबसे बड़ा कदम है। - डॉ. पारस गुप्ता।
इस बार के बजट में सरकार ने हेल्थ सेक्टर पर बहुत ध्यान दिया है। हेल्थ सेक्टर का बजट 137 प्रतिशत बढ़ा है। बजट में मोबाइल अस्पताल से लेकर आम जन के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर अस्पताल बनाने समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जो स्वागत योग्य हैं। - डॉ. अमित सहगल।
निमोनिया, कान, फेफड़े का संक्रमण आदि रोकने के लिए छोटे बच्चों को न्यूमोकोकल वैक्सीन लगाई जाती है। यह महंगी होती है। मगर अब सरकार ने पहल करते हुए इसे सरकारी टीकाकरण कार्ड में शामिल कर लिया है। अब यह देश भर में सब बच्चों को नि:शुल्क लगेगी। - डॉ. ओमशंकर चौरसिया।
स्वास्थ्य बजट में 137 प्रतिशत की बढ़ोतरी स्वस्थ भारत एवं सुरक्षित भारत की नींव में मील का पत्थर साबित होगी। अब आम जन के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में और बढ़ोतरी होगी। यह भविष्य में होने वाले वायोलॉजिकल वार से बचने के लिए प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का परिचायक है। - डॉ. अंशु गोयल।

बजट में ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य व वेलनेस केंद्रों के लिए समर्थन, एकीकृत लोक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं और ब्लॉक लोक स्वास्थ्य इकाइयां स्थापित करने समेत तमाम बड़े एलान किए गए हैं। निसंदेह यह बजट आम जन की सेहत को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। - डॉ. रजत मिसुरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed