फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Crishmas celebration gives neccessary

जरूरतमंदों को सामान भेंट कर मनाया पर्व

Sat, 26 Dec 2020 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Crishmas celebration gives neccessary
क्रिसमस की बधाई। प्रभु यीशु के जन्म दिवस पर एक दूसरे को बधाई देते ईसाई बंधू। अमर उजाला
झांसी। शनिवार को क्रिसमस पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर लोगों ने सेंटा क्लाज का वेश धारण कर मलिन वस्तुओं में जाकर जरूरतमंद बच्चों को जरूरत की सामग्री भेंट कीं।
विज्ञापन

जेसीआई झांसी मनस्विनी की ओर से चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता व अध्यक्ष अर्पणा द्विवेदी की अध्यक्षता में क्रिसमस पार्टी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा व भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा की पत्नी ऋतु मिश्रा रहीं। इस दौरान जरूरतमंद बच्चों में मिठाइयां वितरित की गईं। रीना अग्रवाल व राधा अग्रवाल की ओर से उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर अलका मित्तल, विनीता नगरिया, अवंतिका अग्रवाल, पूनम मेहता, मनस्विनी गुप्ता, अलका मित्तल, रीना अग्रवाल, अवंतिका अग्रवाल, राखी बुधवाराजा, फाबिहा खान, अंजली त्रिपाठी, मंजू गुप्ता, मॉरीश आदि मौजद रहीं। संचालन मनस्विनी गुप्ता व मनीला गोयल ने किया।
विज्ञापन

झांसी महिला व्यापार मंडल ने मलिन बस्ती में जरूरतमंद बच्चों के बीच जिलाध्यक्ष शिवाली अग्रवाल की अध्यक्षता में क्रिसमस मनाया। इस अवसर पर बच्चों को गर्म कपड़े व खानपान की सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर अंजली त्रिपाठी, योगमाया मिश्रा, तारा केसवानी, कोमल भक्तानी, सिमरन चड्ढा, अंजू सिंह, ममता यादव, दमनजीत कौर, संजय चड्ढा, बॉबी भुसारी आदि उपस्थित रहे। आभार महामंत्री मधु पासी ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वधर्म सद्भावना समिति के तत्वावधान में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन बिशप डॉ. पीटर पारापुल्लिल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर डॉ. धन्नूलाल गौतम, सुदर्शन शिवहरे, डॉ. नीति शास्त्री, इसरार अहमद, मनमोहन मनु, फादर सदानंद आदि मौजूद रहे।
राजेश साहू क्लब द्वारा क्रिसमस पार्टी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने परी व सेंटा क्लाज का वेश धारण किया। इस अवसर पर नैना नंदा, प्रतीक्षा विश्वकर्मा, श्वेता खरे, अनुष्का दीक्षित, खुशी, अनीता राजपूत, मनीषा साहू, रजनी साहू, राहुल आदि मौजूद रहे।

परमार्थ समाजसेवी संस्था ने चाइल्ड लाइन टीम के साथ तालपुरा के नेहरू पार्क में बच्चों के साथ क्रिसमस डे मनाया। इस अवसर पर केक काटकर बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर अमरदीप बमोनिया, भारती यादव, सोनिया पस्तोर, मुहम्मद महताब, रामलखन, हेमंत, अरविंद तिवारी, रजनी वर्मा, ऊषा वर्मा, शालू वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed