फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Criminal history open

जिले के बाहर अपराध करने वाले बदमाशों की खुलेगी हिस्ट्री: आईजी

Thu, 09 Jul 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Criminal history open
पुलिस - फोटो : ?????
झांसी। कानपुर में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले की घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को आईजी सुभाष सिंह बघेल ने पुलिस लाइन मेें अफसरों के साथ बैठक करते हुए कहा कि जिले के बाहर अपराध करने वाले बदमाशों का फिर से आपराधिक इतिहास खोलकर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के सक्रिय बदमाशों को चिह्नित किया जाएगा। इनकी सक्रियता पता लगाने के लिए अलग से टीम बनाई जा रही है जो जानकारियां जुटाएगी। सभी थाना क्षेत्र में रहने वाले अपराधियों की सूची नई तरीके से तैयार की जाएगी। सूची को एक दूसरे थाने पर भी भेजा जाएगा। उन्होेंने कहा कि पुलिस चेकिंग का पुराना तरीका बदलकर नए तरीके से चेकिंग करेगी। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति नजर आने वाले उसे गाड़ी से उतारकर हैंड्स अप कराने के बाद ही चेकिंग होगी। जिले के 241 सक्रिय अपराधियों का पुन: इतिहास खंगालकर ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा। इनकी मूल थाने पर हिस्ट्री खोलकर निगरानी होगी। टीमें बनाकर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी होगी। इस दौरान एसएसपी डी प्रदीप कुमार, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, एसपी देहात राहुल मिठास व सीओ सिटी संग्राम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed