{"_id":"e9bd1718377a7aa5a3a1582fdfcf50cb","slug":"yuvti-se-chhedchhad-karne-vale-ko-dabocha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़ करने वाले को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से छेड़छाड़ करने वाले को दबोचा
झांसी/ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनर्वा चौराहे के निकट एक युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
जालौन क्षेत्र के जखौली निवासी एक युवती तालपुरा में किराए के मकान में रहती है। वह कोतवाली के निकट एक कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। युवती मंगलवार को कोचिंग पढ़ने जा रही थी, तभी मिनर्वा चौराहे पर एक युवक ने उससे छेड़छाड़ कर दी। युवती का बैग भी छीन लिया। हालांकि, युवती के विरोध करने पर युवक ने बैग लौटा दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर युवती के परिजन बुधवार को झांसी आ गए। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी नवाबाद थाना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को उसके घर से दबोच लिया। बताया गया है कि युवती तालपुरा में जिस घर में पहले रहती थी। युवक उसी मकान मालिक का पुत्र है। देर रात तक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया था।