फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When setting station offender

थाने में सेटिंग कर लेते हैं अपराधी

Thu, 18 Aug 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
When setting station offender
police metting, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। यूपी और एमपी पुलिस के आईजी स्तर की बैठक में कानपुर व ग्वालियर जोन के आईजी ने माना कि बदमाश बड़े अपराध कर पड़ोस के जिलों के थानों में सेटिंग कर छोटे-मोटे अपराधों में बंद हो जाते हैं। इससे वह बड़ी कार्रवाई से बच जाते हैं और पुलिस का काम मुश्किल हो जाता है। बैठक में अपराधियों से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने तय किया कि किसी भी मामले में अपराधी की पकड़े जाने पर उसके निवास करने वाले जिले और थाने में उसकी सूचना दी जाएगी। दोनों राज्यों के अफसरों ने तय किया कि अपराधियों को किसी भी दशा में सीमा का लाभ न मिले।
विज्ञापन


महानगर के एक होटल में हुई आईजी स्तर की बैठक में प्रदेश की सीमाओं का अपराधियों द्वारा फायदा उठाने का मुद्दा छाया रहा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जब तक पुलिस सीमाओं में प्रवेश करने के नियमों का पालन करती है, तब तक बदमाश भाग निकलते हैं। बेहतर होगा कि इस दूरी को खत्म किया जाए। समीपवर्ती जिलों के कप्तानों व थानेदारों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात की सूचना सीमावर्ती जिलों को भी दी जाए ताकि एकजुट होकर अपराधी को दबोचा जा सके। कानपुर जोन के आईजी जकी अहमद और ग्वालियर जोन के आईजी आदर्श कटियार ने कहा कि गंभीर मामलों में देखा गया है कि अपराधी समीपवर्ती जिले में जाकर थाना स्तर पर सेटिंग करके छोटे-मोटे अपराधों में अपनी गिरफ्तारी करा लेते हैं। जब संबंधित जिले की पुलिस को पता चलता है तब तक वह जेल जा चुका होता है।

ऐसे में कार्रवाई नहीं हो पाती है। तय किया गया कि अब किसी कोई भी पुलिस अपराधी को गिरफ्तार करती है, तो संबंधित जिले की पुलिस को जरूर सूचना देगी। मीटिंग में मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अपराधियों के क्राइम रिकार्ड का आदान-प्रदान किया गया।

अंतरराज्यीय बैठक में आईजी कानपुर जोन जकी अहमद, आईजी ग्वालियर आदर्श कटियार, आईजी चंबल जोन उमेश जोगा, डीआईजी छतरपुर केसी जैन, डीआईजी सागर, डीआईजी झांसी शरद सचान, एसपी दतिया इरशाद, एसपी टीकमगढ़ निमित अग्रवाल, एसपी सागर सचिन, एसपी अशोक नगर संतोष सिंह गौर, एसपी शिवपुरी मोहम्मद यूसुफ कुरैशी, एसपी भिंड नवनीत भसीन, एसपी ग्वालियर हरि नारायण चारी, एसपी छतरपुर ललित शाक्यवार, एसपी जालौन अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी ललितपुर मोहम्मद इमरान, झांसी के निवर्तमान एसएसपी मनोज तिवारी, वर्तमान एसएसपी अब्दुल हमीद मौजूद थे। 


इन मामलों में जांच के बाद होगी कार्रवाई
आईजी ग्वालियर ने बताया कि सीपरी बाजार में किन्नर समेत दो लोगों की हत्या के मामले में भागे पवन खुरपा को दतिया के सिविल लाइन थाने में आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार करने वाले थानेदार के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आईजी कानपुर जोन ने कहा कि दतिया के इनामी बदमाश जीतू यादव की तीन माह पहले प्रेमनगर थाने में और करीब एक पखवाड़ा पहले रक्सा में गिरफ्तारी के मामले की जांच के आदेश कर दिए गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed