{"_id":"57cc7c0c4f1c1ba9303178ed","slug":"two-youths-immersed-in-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकुवां-ढुकुवां बांध में डूबे दो युवक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुकुवां-ढुकुवां बांध में डूबे दो युवक
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
Updated Mon, 05 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
बांध में डूबे दो युवक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यह खबर कानपुर भी भिजवा दें
-----------------------------
सुकुवां-ढुकुवां बांध में नहाने के दौरान डूबे दो युवक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार को बबीना के सुकुवां-ढुकुवां में नहा रहे दो युवक डूब गए। उनकी मौत हो गई। गोताखोरों ने शवों को बाहर निकाला। इसमें एक कानपुर में रहता था।
कानपुर के जरीबचौकी निवासी मुन्ना का पुत्र गौरव झांसी में प्रेमनगर (पुलिया नंबर-नौ) निवासी अपने बहनोई अजय के घर आया था। रविवार को गौरव अपने बहनोई अजय के साथ सुकुवां-ढुकुवां बांध गए। उनके साथ मोहल्ले के चेतन, राज कुमार और शफीक भी थे। वे सभी बांध में नहाने उतरे। इसी दौरान गौरव (23) का पैर फिसला और वह गहरे पानी समाने लगा। गौरव ने शोर मचाया तो चेतन उसे बचाने पहुंच गया, लेकिन उसके साथ वह भी पानी में समाने लगा। चेतन की चीख सुन अजय, राजकुमार और शफीक उस तरफ दौड़े पर उन्हें बचा नही सके। गौरव और चेतन पानी में डूब चुके थे। गोताखोरों ने शवों को बाहर निकाला। बबीना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।