{"_id":"58e933a94f1c1bf8335b766f","slug":"two-romeo-caught-in-teacher-s-flirting","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका से छेड़खानी में दो ‘रोमियो’ पकड़े गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका से छेड़खानी में दो ‘रोमियो’ पकड़े गए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रास्ते में आते - जाते शिक्षिका के साथ छेड़खानी करने वाले दो युवकों को शनिवार की सुबह सीपरी बाजार थाना पुलिस ने दबोच लिया। जबकि, उनका एक साथी भागने में कामयाब रहा। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
सीपरी थाने में एक शिक्षिका ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घर से स्कूल के रास्ते में आते - जाते दो - तीन युवक उसके साथ छेड़खानी करते हैं। पुलिस ने इन्हें पकड़ने की योजना तय की। शिक्षिका रोज की तरह सुबह साढ़े छह बजे स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकली।
सीपरी बाजार थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल और उनकी टीम सादे कपड़ों में उसके आसपास थी। नेहरू पार्क के पास पहुंचते ही एक बाइक पर सवार तीन युवक शिक्षिका के इर्दगिर्द चक्कर काटने लगे। इशारा पाते ही पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया। इनके नाम नानक गंज निवासी अंकित मिश्रा और प्रेमगंज निवासी राजेश साहू हैं।