{"_id":"5c0c1931bdec22414f578c0d","slug":"two-cussion-brothor-kileed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत, बहनोई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत, बहनोई घायल
jhansi
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के घुघुवा के पास शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन बाइक सवारों को डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां दो लोगों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक डंफर लेकर भाग निकला। पुलिस गाड़ी की तलाश में जुटी है।
थाना मऊरानीपुर के लुहरगांव निवासी शांतनु विश्वकर्मा (26) व अटल विश्वकर्मा (19) दोनों चचेरे भाई थे। कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर रहने वाले रमेश विश्वकर्मा के पुत्र की शनिवार को शादी थी। बारात मऊरानीपुर में जानी थी। शांतनु व अटल अपने बहनोई जतारा के बेरवारा निवासी बृजेद्र विश्वकर्मा (24) के साथ बाइक से झांसी से मऊरानीपुर जाने को निकले। तीनों घुघुवा के रास्ते होकर मऊरानीपुर जा रहे थे, तभी घुघुवा के पास सामने से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां शांतनु व अटल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल बृजेंद्र को मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पोस्टमार्टम हाउस पर रिश्तेदारों व परिजनों का जमावड़ा लग गया। देर रात पुलिस डंपर चालक की खोजबीन में जुटी रही।