फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Truck thrashed the bike , two killed

ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो की मौत

Thu, 09 Jun 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Truck thrashed the bike , two killed
accident, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। ग्वालियर हाइवे पर अंबावाय के पास बुधवार की दोपहर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक धू-धू कर जलने लगी। सूचना मिलने पर सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से आग बुझाई गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने ट्रक  को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक भाग निकला।
विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आलू से लदा ट्रक संख्या आरजे11जीए- 0619 ग्वालियर की ओरसे तेज रफ्तार में झांसी आ रहा था। दतिया के चिरुला थानांतर्गत ग्राम नरेटा से छोटेलाल परिहार (50 वर्ष) पुत्र हरीओम परिहार निवासी नरेटा और सुखनंदन (26 वर्ष) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी करारी बाइक से अंबावाय की तरफ जा रहे थे। विपरीत दिशा से तेजी से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार छिटक कर दूर सड़क पर गिरे।
विज्ञापन


जब तक वह बचने का प्रयास करते तब तक बेकाबू ट्रक ने कुचल डाला जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों की मदद से शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। वहीं, पुलिस ने घेराबंदी करके कुछ दूरी पर ट्रक को पकड़ लिया, जबकि मौका पाकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed