{"_id":"831a112217591320ef9004d8f30688ca","slug":"the-death-of-the-young-man-in-mysterious-circumstances-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
झांसी / ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
नवाबाद थानांतर्गत गुमनावारा में किराए के मकान में रह रहे एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का मानना है कि छत से गिरने के कारण मौत हुई है।
हमीरपुर के चिकासी थानांतर्गत टोला खंगार निवासी रामसनेही (30) पुत्र बलराम एक नर्सिंगहोम का चालक था। वह गुमनावारा में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। मकान के पीछे के हिस्से में मकान स्वामी रहते हैं। गुरुवार की सुबह करीब चार बजे वह कमरे पर आया। गर्मी होने की वजह से चटाई लेकर छत पर सोने के लिए चला गया। सुबह लोग जागे तो रामसनेही को आंगन में पड़ा पाया। उसके सिर से खून बह रहा था। रामसनेही की मौत हो चुकी थी।
इस संबंध में सूचना मिलने पर सीओ सिटी कल्याण सिंह व थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी हमीरपुर से आ गए। उन्होंने शव को देखने के बाद मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
वहीं, सीओ सिटी कल्याण सिंह का कहना है कि मौका मुआयना करने के बाद प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नहीं लग रहा है। पूछताछ से पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था। सोते समय छत से गिरकर उसकी मौत हुई है।