फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The controversy both on Facebook

फेस बुक पर था दोनों का विवाद

Fri, 09 Sep 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
 The controversy both on Facebook
murder case, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। जय सिंह और मोनिका के बीच करीब एक माह से अनबन चल रही थी। उनका विवाद फेस बुक पर भी आ चुका था। जय सिंह ने एक पखवाड़ा पहले शादी की फोटो पोस्ट कर लिखा था कि उसका तलाक हो चुका है। वहीं, परिजनों का कहना है कि कुछ समय पहले ही उन्हें पता चला था कि उनके बीच विवाद चल रहा है। उनके संबंध इतने खराब हो जाएंगे, इसकी कल्पना नहीं थी। 
विज्ञापन


बौद्ध नगर मसीहागंज निवासी अजय सिंह ने बताया कि जय सिंह उसका बड़ा भाई था। उसका चार साल तक ललितपुर के मुहल्ला आजादपुरा निवासी मोनिका कुशवाहा से अफेयर चला। दोनों ने परिवार की चिंता किए बगैर मार्च में कोर्ट मैरिज कर ली। मजबूरन परिवार ने शादी को स्वीकार कर लिया। 10 अप्रैल को शादी की पार्टी सीपरी बाजार के एक होटल में हुई थी, जिसमें बुलाने पर भी मोनिका के परिवार के सदस्य नहीं आए थे। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी जिंदगी गुजरने लगे। कुछ समय बाद अचानक उनके बीच अनबन शुरू हो गई। स्थिति यह बनी कि जय और मोनिका के बीच बातचीत भी कम होने लगी। अजय ने बताया कि बुधवार की शाम को जय कार से मोनिका को मौरछठ की पूजा कराने के लिए घर से ले गया था। जब रात को नहीं लौटे तो परिजनों ने समझा कि कहीं और घूमने चले गए होंगे। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ दोनों के बीच पैदा हुआ विवाद फेस बुक पर भी आ गया। बताते हैं कि जय ने शादी होने के बाद फेस बुक पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि अब वह जीवन साथी हो गए हैं। विवाद शुरू होने के कुछ समय बाद उसने हाथ की नस काटने की फोटो पोस्ट की थी। करीब एक पखवाड़ा पहले जय ने शादी की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि उसका मोनिका से तलाक हो चुका है। इस पोस्ट को देखकर उसके परिचितों और दोस्तों को भी यकीन नहीं हुआ था, क्योंकि दोनों एक-दूसरे के बिना एक पल रह नहीं सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी तो नहीं बनी विवाद की वजह
रक्सा थाना पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि मोनिका का नौकरी करने के लिए तालबेहट जाना जय को पसंद नहीं हो। वह चाहता हो कि मोनिका नौकरी छोड़ दे, मगर वह तैयार नहीं हो। संभव है कि इस बात को लेकर उनके बीच इतना विवाद बढ़ गया हो। 



ऑनर किलिंग की सूचना पर दौड़े अधिकारी
घर की छत पर नवविवाहिता जय और मोनिका की गोली मारकर हत्या की सूचना से पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। ऑनर किलिंग की अफवाह पर अधिकारी दौड़ पड़े। सबसे पहले डीआईजी शरद सचान पहुंचे और मौका मुआयना करने के बाद राहत की सांस ली। एसएसपी अब्दुल हमीद ने घटना स्थल की जांच करने के बाद कहा कि मामला दोनों में अनबन की वजह से पत्नी की हत्या करके स्वयं आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed