फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   temple gate not break, open door a key

मंदिर का ताला तोड़ा नहीं, चाबी से खोला गया

Sun, 01 May 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। श्याम चौपड़ा के प्राचीन रामजानकी मंदिर से चोरी गई मूर्तियों की तलाश में पुलिस ने दो तरफ से जांच शुरू कर दी है। मंदिर को लेकर चल रहे विवाद की दिशा में जहां पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है तो दूसरी तरफ एक सूचीबद्ध मूर्ति चोर की तलाश भी तेज कर दी गई है। घटना स्थल पर ताला टूटा नहीं बल्कि चाबी से खुला हुआ पाया गया है, इसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि राम जानकी मंदिर से बृहस्पतिवार की रात छत से होकर मंदिर में घुसे बदमाश सिंहासन पर विराजमान अष्टधातु की जानकी व लक्ष्मण जी समेत देवी-देवताओं की सात प्राचीन मूर्तियां, सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी चुराकर ले गए थे। मूर्तियों की बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। चोरों की तलाश में पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है, उसको ध्यान में रखकर पुलिस दो दिशा में तेज गति से काम कर रही है। मंदिर के दरवाजे पर लगा ताला बदमाशों ने तोड़ा नहीं था, बल्कि चाबी से खोला था, इससे जाहिर है कि बदमाशों को पता था कि चाबी कहां पर रखी जाती है? यदि रखी चाबी बदमाशों ने इस्तेमाल नहीं की तो उन्होंने दूसरी चाबी बनवाई थी। इस वजह से पुलिस मंदिर आने-जाने वालों और मंदिर को लेकर चल रहे विवाद को टटोलने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस की एक टीम कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले मूर्ति चोर की तलाश में जुटी हुई है क्योंकि कई स्थानों पर वारदातों को अंजाम दे चुका है। चूंकि, उसके परिजन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं पता पा रहे हैं, इसलिए पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकार्ड) निकलवाई जा रही है। सर्विलांस से भी उसकी लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं मिल रही है।

एसपी सिटी गरिमा सिंह ने बताया कि पुलिस कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले शातिर मूर्ति चोर की तलाश रही है। वहीं, जिस तरह से वारदात हुई है, उसे भी ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। अधिक संभावना यह है कि वारदात में मंदिर आने-जाने वाला अथवा कोई नजदीकी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed