फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teacher killed by throwing from the third floor

शिक्षक को तीसरी मंजिल से फेंककर मार डाला

Mon, 02 Jan 2017 12:19 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 02 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Teacher killed by throwing from the third floor
शिक्षक को तीसरी मंजिल से फेंककर मार डाला - फोटो : demo
शिवाजीनगर आवास विकास कॉलोनी स्थित एक निजी हॉस्टल में शनिवार देर रात नए साल के जश्न के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने शिक्षक अंकुर शर्मा (27) को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शिक्षक को मेडिकल कॉलेज ले गई, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। विवाद के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे पड़ोसियों को भी हमलावरों ने बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन

ककरबई के सेगुवां गांव निवासी रामप्रकाश शर्मा सिंचाई विभाग खजुराहो छतरपुर में इंजीनियर हैं। उनका पुत्र अंकुर शर्मा (27) पांच माह पहले उल्दन के इमलिया गांव स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात हुआ था। दो माह पहले अंकुर आवास विकास कॉलोनी शिवाजी नगर में दिनेश रावत के प्राइवेट हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर कमरा किराए पर लेकर रहने लगे थे। हॉस्टल में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र रहते हैं। 31 दिसंबर की रात छात्र अपने-अपने कमरों में नए साल का जश्न मना रहे थे। मऊरानीपुर निवासी सूर्यप्रकाश तिवारी के कमरे में हो रहे कार्यक्रम में शिक्षक अंकुर शर्मा शामिल हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सूर्यप्रकाश के कमरे में मीट पका था और पार्टी में मौजूद सभी लोग शराब पीकर डांस करते हुए मस्ती कर रहे थे। रात करीब 12.30 बजे किसी बात को लेकर अंकुर का एक लड़के से विवाद हो गया। लड़के ने फोन करके अपने 15-20 साथियों को फोन करके बुला लिया। हॉकी, सरिया और डंडे लेकर आए लड़कों ने अंकुर को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। सिर पर सरिया व डंडों चोट से वह लहूलुहान हो गया। घायल अंकुर किसी तरह छूटकर भागा और छत पर पहुंचकर बचाने के लिए चिल्लाने लगा। जब कॉलोनी के लोग बचाने के लिए दौड़े तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया और फिर शिक्षक को तीसरे मंजिल से नीचे फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची थाना नवाबाद पुलिस और हॉस्टल में रहने वाले अन्य लोग अंकुर को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंकुर के चाचा प्रेम प्रकाश पिपरैया ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार सुबह मौके पर पहुंचे एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी में शामिल कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। हमला करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed